Kharagpur: ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा पर सख्ती, पकड़े गए 467 यात्री – ₹2.83 लाख जुर्माना वसूला

खड़गपुर:  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल द्वारा शनिवार और रविवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर नियंत्रण और यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।

मंडल से गुजरने वाली 12814, 18045, 12703, 12815, 12871, 12021, 12828, 12841, 12074, 12860, 12802, 18029 जैसी प्रमुख ट्रेनों में टिकट जांच कर्मचारियों और वाणिज्य निरीक्षकों की विशेष टीमों ने गहन जांच की।

अभियान के दौरान कुल 467 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के यात्रा करते पाए गए। इनसे कुल ₹2,83,735 की जुर्माना राशि वसूली गई।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अभियान यात्रियों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने, राजस्व सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध यात्रा पर नियंत्रण के लिए भविष्य में भी जारी रहेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand Purple Fair: जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला पर्पल फेयर, बर्लिन पारा ओलंपिक के विजेता हुए सम्मानित

 

Spread the love

Related Posts

Jhargram: झाड़ग्राम के तीन साल के ‘वंडर किड’ ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाया नाम

झाड़ग्राम:  संकराइल ब्लॉक के बनपुरा गांव का मात्र तीन वर्ष पाँच महीने का नन्हा अभ्रदीप सेन अपनी अद्भुत प्रतिभा से सबको हैरान कर रहा है। उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स…

Spread the love

Jhargram: झाड़ग्राम में ED का बड़ा छापेमारी अभियान, अभिषेक पात्र के घर छापा

झाड़ग्राम:   झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर प्रखंड के आठांगी गांव में सोमवार सुबह अचानक तनाव बढ़ गया, जब एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *