- मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में जिलेभर में जनसमर्थन जुटाने की कवायद तेज
गुवा : झारखंड जनरल कामगार यूनियन के बैनर तले जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में पूरे जिले में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सभाओं का उद्देश्य यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा की जेल से रिहाई के लिए जनसमर्थन जुटाना है। आज नोवामुंडी, बड़ाजामदा और गुवा बाजार के चौक-चौराहों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में मानसिंह तिरिया ने कहा कि जॉन मिरन मुंडा हमेशा मजदूरों और किसानों की आवाज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि औद्योगिक घरानों जैसे टाटा, रुंगटा, उषा मार्टिन, शाह ब्रदर्स और एसीसी की मिलीभगत से उन्हें साजिशन फंसाया गया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रकाश पर्व पर बिरसानगर गुरुद्वारा से निकली प्रभात फेरी का घोड़ाबांदा में स्वागत
यूनियन नेताओं ने कहा – मजदूरों की आवाज दबाने की साजिश, न्याय की मांग जारी रहेगी
तिरिया ने आगे कहा कि जिस मामले में जॉन मिरन मुंडा को जेल भेजा गया है, उसमें वे पहले ही बरी हो चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें दोबारा झूठे मामले में फंसाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने मजदूरों और किसानों से एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। सभा में चुम्बरू पिंगुवा, जोसफ मुंडा, सत्या मुंडा, माटा करोवा, सुनील लागुरी, नरसिंह पुरती, बिंद्र राय सुरिन, विश्वनाथ बिकराल और मदन सिंकु समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।