Jamshedpur : बिंदल मॉल फायरिंग के चार मुख्य साजिशकर्ता भेजे गए जेल, एक लाख में दी गई थी हत्या की सुपारी

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल में बीते दिनों हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतारामडेरा निवासी शंकर मुंडा, परसुडीह निवासी रमेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा उर्फ टीटू शर्मा, मनोज कुमार सरकार और दीपू कुमार ओझा के रूप में हुई है।

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने डोमिनिक की हत्या के लिए शूटरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। सुपारी की रकम में से 25 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे। इसके अलावा वारदात को अंजाम देने के लिए अन्य जरूरी सामानों की भी व्यवस्था की गई थी।

पुलिस के अनुसार, बिंदल मॉल में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद साजिश में शामिल आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने बताया कि मामले में अभी शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि हत्या की सुपारी देने के पीछे मुख्य वजह क्या थी और इस पूरी साजिश में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बिंदल मॉल फायरिंग मामले में चार मुख्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शूटरों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की साजिश और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का और खुलासा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के कई ठिकानों ED का छापा, 750 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है मामला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य, हिन्दू मिशन मैदान में मेरा गांव-मेरा शाखा का आयोजन

झाड़ग्राम :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे ‘मेरा गांव, मेरा शाखा’ अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, आवेदनों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर :  जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *