जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उलीडीह थाना समिति के तत्वावधान में आज थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुवाई में पुराने कुमरूम के विभिन्न इलाकों में संपर्क एवं समस्या-समाधान अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।
जदयू टीम ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर नाली मरम्मत, सड़क निर्माण-पुनर्निर्माण, स्ट्रीट लाइट की कमी और खराब लाइटों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति में अनियमितताएं जैसी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की विस्तारपूर्वक जानकारी भी ली गई।
जदयू नेताओं ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर नगर निगम और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके शीघ्र समाधान के लिए पहल की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अभियान में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह के साथ-साथ थाना समिति के मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, मनोज राय, संजय सिंह, योगेंद्र साहू, सागर दत्ता, परमिंदर राम, आनंद मिश्रा, सुनील महतो आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: एनसीपी ने पश्चिम सिंहभूम में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज की, कोमल निमा सोरेन बने अध्यक्ष