# RADAR NEWS 24 ## Posts - [Gua Golikand: राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि](https://radarnews24.in/gua-golikand-revenue-minister-deepak-biruva-paid-tribute-to-the-martyrs-of-guwa-firing/): गुवा:  गुवा गोलीकांड शहादत दिवस के मौके पर सोमवार को राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री बिरुवा शहीद स्थल पहुँचे और शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड के वीरों का बलिदान समाज को न्याय और अधिकार की लड़ाई के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करना और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और… - [Gua Golikand: गुवा गोलीकांड शहादत दिवस - अर्जुन मुंडा समेत नेताओं ने शहीदों को नमन किया](https://radarnews24.in/gua-golikand-guwa-firing-martyrdom-day-and-leaders-including-arjun-munda-saluted-the-martyrs/): गुवा:  गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर सोमवार को कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को नमन किया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई और पूर्व सांसद गीता कोड़ा उपस्थित रहीं। उन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ अपनी जान कुर्बान की थी। उनका संघर्ष और बलिदान हमेशा समाज को प्रेरित करता रहेगा।     इसे भी… - [Jamshedpur: जन्मदिन पर पूजा, सेवा और शुभकामनाओं से घिरीं पूर्णिमा दास साहू - मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई](https://radarnews24.in/purnima-das-sahu-surrounded-by-worship-service-and-best-wishes-on-jamshedpur-birthday/): जमशेदपुर:  जमशेदपुर पूर्वी की लोकप्रिय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास साहू का आज जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया गया। सुबह पूर्णिमा दास साहू ने गोलमुरी चौक स्थित हनुमान मंदिर और भालूबासा के शीतला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस मौके पर अपने साथ-साथ पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।   स्लम क्षेत्र में सेवा कार्य जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने बर्मामाइंस के सिद्धू कान्हू बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में स्लम एरिया की महिलाओं के बीच साड़ी और मिठाई वितरित की। ये महिलाएँ बच्चों के अधिकारों के लिए काम करती हैं।… - [Gua Golikand: मुंडा-मानकी और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि - नहीं आ सके मुख्यमंत्री](https://radarnews24.in/gua-golikand-munda-manki-and-public-representatives-could-not-pay-tribute-to-the-martyrs/): गुवा:  गुवा ऐतिहासिक गुवा गोलीकांड (1980) के शहीदों की याद में सोमवार को शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, मुंडा-मानकी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शहीद स्थल पर पहुँचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बोकना गाँव के मुंडा एवं आजसू नेता समीर शेख ने कहा कि गुवा गोलीकांड सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मजदूर आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय है। शहीदों ने अपनी जान देकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प… - [Gua Golikand: गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर विधायकों ने शहीदों को किया नमन](https://radarnews24.in/mlas-bowed-to-martyrs-on-gua-golikand-guwa-firing-martyrdom-day/): गुवा:  गुवा गोलीकांड की बरसी पर सोमवार को शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु, विधायक सुखराम उरांव और विधायक निरल पूर्ति शहीद स्थल पहुँचे और पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। विधायकों ने कहा कि गुवा गोलीकांड में शहीद हुए वीरों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनका बलिदान आदिवासी समाज और पूरे झारखंड की लड़ाई का प्रतीक है। शहीदों के अधूरे सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन शामिल हुए। पूरा… - [Jhargram: कदमनकानन रेलगेट पर जाम से हाहाकार, ओवर-अंडर ब्रिज निर्माण की मांग तेज](https://radarnews24.in/jhargram-kadamnakanan-railgate-demands-outcry-over-bridge-construction-demand/): झाड़ग्राम:  जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने कदमनकानन रेलगेट पर लगातार लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए रोड ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) या रोड अंडर ब्रिज (आर.यू.बी.) का तत्काल निर्माण कराने की मांग की है। इसको लेकर मोर्चा ने जिलाधिकारी के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलगेट पर अक्सर जाम लग जाता है। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं, मरीजों, आम यात्रियों और आपातकालीन सेवाओं को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दक्षिण-पूर्व रेलवे पहले ही इस रेलगेट पर आर.ओ.बी. निर्माण की स्वीकृति दे चुका है, लेकिन परियोजना अब तक शुरू… - [Potka: अतिवृष्टि से बेघर हुए लोग, मुआवजा और आवास की मांग तेज](https://radarnews24.in/people-homeless-due-to-potka-overflow-intensified-demand-for-compensation-and-housing/): पोटका:  लगातार हो रही भारी बारिश से हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के दर्जनों घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई परिवार बेघर हो चुके हैं और राहत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा और सीओ निकिता बाला को मांग पत्र सौंपा। इसमें आपदा पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने और पीएम आवास, अबुआ आवास या अंबेडकर आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराने की मांग की गई। मुखिया ने कहा कि महीनों बीत जाने के बाद भी प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला… - [Potka: पोटका के विद्यार्थियों ने खेलो झारखंड में चमकाया नाम, विजेताओं को मिला सम्मान](https://radarnews24.in/potka-potka-students-shone-names-in-jharkhand/): पोटका:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ामपुट में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार भकत ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में राजेश खांड़वाल प्रथम, चंदन सरदार द्वितीय और मोहन हांसदा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिव्या कालिंदी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मालती हांसदा और सुहाना क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में बालक वर्ग… - [Muri: सिंगपुर में 13 लाख के आभूषण चोरी, थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन](https://radarnews24.in/memorandum-submitted-to-the-station-in-charge-of-13-lakh-jewelery-in-muri-singpur/): मुरी:  मुरी ओपी थाना क्षेत्र के सिंगपुर गांव में 13 लाख से अधिक के आभूषण चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर सिल्ली के राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। 23 अगस्त की रात सिंगपुर निवासी लाल हेमेंद्र प्रताप सिंह के घर से करीब 13 लाख 45 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी हो गए। इसके बाद उनकी पुत्री काजल सिंह ने 24 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे एसआई मानिक भूषण पासवान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस सक्रिय… - [Muri: मुरी टूंगरी में करमा महोत्सव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो रहे मुख्य अतिथि](https://radarnews24.in/former-deputy-chief-minister-sudesh-kumar-mahato-was-the-chief-guest-in-muri-muri-tungri/): मुरी:  मुरी टूंगरी के पास मुरी करमा पूजा समिति की ओर से आखड़ांय करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव की शुरुआत अखरा में पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ हुई। माहौल पूरी तरह आस्था और उत्साह से भरा था। सुदेश महतो ने कहा कि करमा पर्व सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और खुशहाली का संदेश देने वाला उत्सव है। यह पर्व इंसान और प्रकृति के रिश्ते को मजबूत करने का संकल्प भी है। कार्यक्रम से पहले झारखंड मोड़ से… - [Bahragora: रडार न्यूज़ की लगातार रिपोर्टिंग के बाद NH-18 की मरम्मत शुरू, अब नहीं परेशान करेंगे गड्ढे](https://radarnews24.in/after-continuous-reporting-of-bahragora-radar-news-nh-18-repair-will-not-bother-pits-now/): बहरागोड़ा:  राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-18) पर पुलों के ऊपर बने गड्ढों की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है। रडार न्यूज़ की लगातार रिपोर्टिंग के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस मामले में तेजी दिखाई। इससे इलाके के लोगों को काफी राहत मिली है। NH-18 पर बने ये गड्ढे खासकर दोपहिया चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे। लोग रोजाना हादसों के डर के बीच सफर करने को मजबूर थे। मरम्मत शुरू होने के बाद लोगों ने NHAI का धन्यवाद किया और कहा कि समय रहते कदम उठाने से दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। मरम्मत शुरू होने… - [Jamshedpur: ब्राह्मण समाज बागबेड़ा में चुनाव को लेकर विवाद, डीसी ऑफिस में सौंपा गया ज्ञापन](https://radarnews24.in/memorandum-submitted-to-dc-office-regarding-election-in-jamshedpur-brahmin-samaj-bagbeda/): जमशेदपुर:  अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, बागबेड़ा रोड नंबर 1 के सदस्यों ने चुनावी विवाद को लेकर डीसी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा। समाज के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले 6 सालों से अध्यक्ष बने डी.के. मिश्रा ने बिना राय मशविरा किए खुद को दोबारा अध्यक्ष घोषित कर दिया और अपनी मनमर्जी से कमेटी भी गठित कर ली। इस पर बागबेड़ा के कई ब्राह्मण परिवारों ने आपत्ति जताई। सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होना चाहिए। उनका आरोप है कि वर्तमान समिति में धांधली की जा रही है और परशुराम भवन का इस्तेमाल व्यावसायिक तरीके से… - [Bahragora: महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में मेगा प्लेसमेंट, 58 युवाओं को मिली नौकरी](https://radarnews24.in/58-youth-got-jobs-at-bahragora-mahindra-skill-india-center/): बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के बाजार रोड स्थित महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में सोमवार को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत हुए इस आयोजन में 58 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का अवसर मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मौके पर जिला स्किल कोऑर्डिनेटर नवलेश नेहाल, सेंटर हेड सांतनु साहू, प्लेसमेंट हेड अनिर्बन विश्वास समेत कई अधिकारी और कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।   कंपनियों में चयनित युवा कैंप में अलग-अलग कंपनियों ने युवाओं का चयन किया। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (होसुर) – 20 युवा एस.पी. अपैरल (तिरुपुर) – 11 युवा स्पार्क मिंडा (मैसूर) –… - [भाजपा सांसद की बहन के साथ हैवानियत, नहाते समय ससुर और देवरों ने बनाया Video - विरोध पर पीटा](https://radarnews24.in/father-in-law-and-brother-in-law-beat-on-protest-while-taking-a-bath-with-bjp-mps-sister/): फर्रुखाबाद:  भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन ने अपने ससुर और दो देवरों पर हैवानियत भरे हमले का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने नहाते समय उसका वीडियो बनाया और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नहाते वक्त वीडियो बनाने का आरोप अवंतीबाई नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे जब वह नहा रही थीं, तभी ससुर लक्ष्मण सिंह और देवर राजेश व गिरीश ऊपर जाली से उसका वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर… - [Chandra Grahan 2025: एशिया से यूरोप तक दिखा ‘Blood Moon’, रक्तिम चांद ने खींचा सबका ध्यान](https://radarnews24.in/chandra-grahan-2025-from-asia-to-europe-blood-moon-raktim-moon-draws-everyones-attention/): नई दिल्ली:  साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण रविवार रात को भारत समेत दुनिया के बड़े हिस्से में देखा गया। इस दौरान आकाश में ‘ब्लड मून’ यानी लालिमा लिए चांद ने लोगों का ध्यान खींचा। ग्रहण करीब साढ़े तीन घंटे तक चला और लाखों लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बने। ब्लड मून का अद्भुत दृश्य भारत के दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और चेन्नई जैसे शहरों से खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं। दुनिया के लगभग 77% हिस्से में यह ग्रहण दिखाई दिया। ब्रिटेन, फ्रांस, तुर्किये और दक्षिण अफ्रीका में भी लोग इसे निहारते दिखे। वैज्ञानिकों की नजर से खास ग्रहण विशेषज्ञों… - [Punjab Flood: पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, प्रभावित इलाकों में रहेगी छूट](https://radarnews24.in/punjab-flood-punjab-will-open-in-school-college-affected-areas-from-today/): नई दिल्ली:  पंजाब में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को टूटे धुस्सी बांधों की मरम्मत रविवार को भी दिनभर चलती रही। सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। राज्य के सभी 23 जिलों के 2050 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 3.87 लाख लोग बेघर हो चुके हैं और करीब 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि 1,76,980 हेक्टेयर से ज्यादा फसल डूब गई है। अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पठानकोट जिले से तीन लोग लापता हैं। आज से… - ["टिफिन मीटिंग से जुड़ो जनता से" – PM Modi का सांसदों के लिए नया सुझाव](https://radarnews24.in/join-the-public-with-tiffin-meeting-pm-modis-new-suggestion-for-mps/): नई दिल्ली:  उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा सांसदों के साथ विशेष प्रशिक्षण सत्र में दिनभर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सांसदों को जनसेवा, स्वच्छ राजनीति और जनता से जुड़ाव को लेकर कई अहम संदेश दिए। कार्यशाला में मोदी सबसे पीछे की पंक्ति में आम कार्यकर्ता की तरह बैठे। इससे बैठक का माहौल खुला और संवादात्मक रहा। पूरे दिन चले इस सत्र का संचालन युवा और अनुभवी सांसदों ने मिलकर किया। ऑनलाइन गेमिंग कानून पर फोकस मोदी ने सांसदों को याद दिलाया कि हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा… - [वायरल वीडियो ने दिखाई लापरवाही की असली तस्वीर, सनरूफ में खेल बना खतरा](https://radarnews24.in/the-viral-video-made-the-real-picture-of-visible-negligence-a-game-in-sunroof/): नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैरेंट्स की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की जान खतरे में पड़ गई। वीडियो देखने वालों की सांसें थम गईं और इंटरनेट पर इस पर बहस छिड़ गई। कैसे हुआ हादसा फुटेज में दिखता है कि लाल रंग की एक SUV सड़क पर निकल रही है। कार की सनरूफ खुली है और उसमें से एक छोटा बच्चा सिर बाहर निकालकर खुश होकर हवा का मजा ले रहा है। कुछ सेकंड बाद ही कार आगे बढ़ती है और रास्ते में लगे लोहे के गेट से बच्चे का सिर… - [Gua Golikand: 8 सितंबर 1980, जब आंदोलनकारियों पर बरसी थी गोलियां - आज मुख्यमंत्री देंगे श्रद्धांजलि](https://radarnews24.in/gua-golikand-8-september-1980-when-the-bullets-were-shot-at-the-agitators-chief-minister-will-pay-tribute-today/): पश्चिमी सिंहभूम:  झारखंड आंदोलन के इतिहास में 8 सितंबर 1980 का गुवा गोलीकांड एक काला अध्याय माना जाता है। इस दिन बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) और आदिवासी आंदोलनकारियों के बीच हुए संघर्ष ने पूरे कोल्हान को हिला दिया था। आंदोलन और टकराव उस समय अलग झारखंड राज्य की मांग, ‘लाल पानी’ से मुक्ति और गिरफ्तार आदिवासियों की रिहाई को लेकर आंदोलन चल रहा था। बड़ी संख्या में लोग गुवा बाजार में जुटे थे। पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, तो आंदोलनकारियों ने पथराव और तीर बरसाने शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलीबारी से तीन आदिवासी… - [Jamshedpur : लौहनगरी में पत्रकारों के सशक्त संगठन की पड़ी नींव, कोल्हान पत्रकार एकता मंच का गठन, रासबिहारी अध्यक्ष व सुनील पांडेय बने महासचिव](https://radarnews24.in/jamshedpur-lohanagri-founded-the-foundation-of-kolhan-journalist-ekta-manch-in-the-strong-organization-of-journalists-rasbihari-president-and-sunil-pandey-became-general-secretary/): राहुल सिंह को मिली कोषाध्यक्ष की महती जिम्मेदारी, कमलेश, अरविंद व सुनील शर्मा बने उपाध्यक्ष, दशरथ प्रधान को प्रमंडल प्रभारी का पदभार दीपक कुमार, अन्वेष अंबष्ट, संतोष लिंह, विजय कुमार व मनीष सिंहा बनााए गए संरक्षक, गोविंदा पति, राजेश ठाकुर व आनंद सिंह को संरक्षक की मिली जिम्मेवारी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कीताडीह स्थित पंचायत सचिवालय में रविवार को कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के प्रबुद्ध पत्रकारों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पाठक ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से ‘कोल्हान पत्रकार एकता मंच’ का गठन किया गया. साथ ही सर्वसम्मति से रासबिहारी मंडल को… - [Chaibasa: बड़ाजामदा सत्संग विहार में मासिक सत्संग, श्रद्धालुओं ने पाया आत्मिक संतोष](https://radarnews24.in/chaibasa-barajamada-satsang-vihar-monthly-satsang-devotees-found-spiritual-satisfaction/): गुवा:  बड़ाजामदा सत्संग विहार जय गुरु मंदिर में रविवार को मासिक सत्संग बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर भोग निवेदन और भंडारा का आयोजन श्रद्धेय शशिकांत पोद्दार दा और श्रद्धेया किरण पोद्दार ने अपने पोते शिवांश पोद्दार के जन्मदिन पर कराया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और जय गुरु नाम जप से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रवचन में साधना, आत्मचिंतन और गुरु मार्ग पर चलने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साधकों ने ध्यान साधना कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। सत्संग में स्थानीय साधकों के साथ आसपास के… - [Saraikela: चांडिल डैम विस्थापितों की व्यथा, 20 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजे का पैसा](https://radarnews24.in/saraikela-chandil-dam-displaced-agony-not-received-compensation-money-even-after-20-years/): सरायकेला:  चांडिल डेम से विस्थापित हेवेन गांव के ग्रामीण अब भी अपने हक के मुआवजे के पैसे से वंचित हैं। रविवार को उन्होंने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो को गांव बुलाकर अपनी समस्या बताई और लिखित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विस्थापन के समय 2004 में जो मुआवजा चेक के रूप में मिला था, उसे स्थानीय सहकारी समिति (लैंप्स) में जमा किया गया था। तय नियम के अनुसार 3 साल बाद राशि वापस मिलनी थी, लेकिन 20 साल बीतने के बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि… - [Potka: सूंढी समाज उत्थान समिति की सभा में 60 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित](https://radarnews24.in/60-talented-students-honored-in-the-meeting-of-potka-sundhi-samaj-utthan-samiti/): पोटका:  शरमंदा गांव में सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर की साधारण सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता पंकज मंडल और संचालन सचिव उज्ज्वल कुमार मंडल ने किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और पायल मंडल व अमृता मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समिति अध्यक्ष सोमेन मंडल ने समाज के उत्थान में समिति की पहल और विद्यार्थियों की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व समाजसेवियों और सलाहकार सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया… - [Jadugora: UCIL में श्रम कानूनों की अनदेखी, बागजाता प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों का विरोध](https://radarnews24.in/jadugora-ucil-ignored-labor-laws-against-contract-workers-of-bagjata-project/): जादूगोड़ा:  यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) पर श्रम कानूनों की अनदेखी के आरोप फिर से सामने आए हैं। रविवार को बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों ने अपने हक की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बागजाता माइंस इम्प्लाइज यूनियन के नेता मंगल महाली, चंद्राई हांसदा और राम मार्डी के नेतृत्व में मजदूरों ने कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख हैं— रात्रि भत्ता मेडिकल सुविधा उपस्थिति बोनस साप्ताहिक व राष्ट्रीय छुट्टियां अर्जित छुट्टी और पे-हॉलीडे की सुविधा मजदूरों ने आरोप लगाया कि UCIL प्रबंधन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। 22 साल पुराना प्रोजेक्ट, 2 साल से बढ़ी… - [Bahragora: बहरागोड़ा में नशामुक्ति अभियान, पुलिस ने 120 महिलाओं को दिए छाते](https://radarnews24.in/the-de-addiction-campaign-in-bahragora-bahragowda-gave-umbrellas-to-120-women/): बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बहरागाड़िया गांव में रविवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशामुक्ति, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों से जुड़ी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने गांव की 120 महिलाओं के बीच छाते वितरित किए। इस पहल से ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि इससे आपसी विश्वास और मजबूत हुआ है। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने नशा छोड़ने और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अब वे सामाजिक… - [Bahragora: किराना दुकानदार के परिवार से मिले समाजसेवी कुणाल महतो, कहा- हरसंभव मदद को तैयार](https://radarnews24.in/kunal-mahato-a-social-worker-from-the-family-of-bahragora-grocery-shopkeeper/): बहरागोड़ा:  रविवार को समाजसेवी कुणाल महतो ने मौदा गांव निवासी जयंत दास के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। जयंत दास की बहरागोड़ा पार्क रोड के पास एक किराना दुकान थी। घटना की जानकारी मिलते ही कुणाल महतो तुरंत जयंत दास के घर पहुँचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, चंदन सीट और कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर… - [Jamshedpur: मानगो में JDU का जनसंपर्क अभियान, लोगों की समस्याएं सुनीं](https://radarnews24.in/jdus-public-relations-campaign-in-jamshedpur-mango-heard-peoples-problems/): जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने संपर्क समस्या समाधान अभियान के तहत रविवार को मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड के इलाकों का दौरा किया। समिति अध्यक्ष लालू गौड़ की अगुवाई में गौड़ बस्ती और शांति नगर में पदाधिकारियों ने लोगों से मुलाकात की। नागरिकों की मुख्य मांगें भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने नेताओं से अपनी समस्याएं साझा कीं। इनमें प्रमुख थीं— सड़क और नाली की मरम्मत व सफाई नई सड़क और नाली का निर्माण रोड लाइट लगाने की जरूरत छठ पूजा से पहले साई सूरत आश्रम के पास घाट पर नाली निर्माण और सफाई जदयू नेताओं ने… - [Chaibasa: चाईबासा में पुलिस की बड़ी सफलता, माओवादी वफर हलांका ढेर](https://radarnews24.in/maoist-success-of-police-in-chaibasa-chaibasa/): पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। रविवार सुबह गुदड़ी थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में हुई मुठभेड़ में हार्डकोर माओवादी वफर हलांका उर्फ़ बिपिन मारा गया। कैसे हुई मुठभेड़? पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि CPI (Maoist) संगठन का शीर्ष नक्सली वफर हलांका अपने साथियों के साथ गोरलुंग-जगुनडीह इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। सुबह करीब 5:45 बजे गोरलुंग थाना… - [Potka: अतिवृष्टि से गरीब परिवार बेघर, पालतू जानवर भी मलबे में दबे](https://radarnews24.in/potka-overflows-poor-families-homeless-pets-also-buried-under-debris/): पोटका:  लगातार बारिश से गंगाडीह में मोहम्मद अयूब उर्फ काशू का घर बीती रात ढह गया। दीवार कमजोर हो चुकी थी और अचानक गिर जाने से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। दीवार गिरने से घर में पाली गई चार बकरियां और तीन मुर्गियां मलबे में दबकर मर गईं। परिवार का कहना है कि जानवरों की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। वे इन्हें पर्व-त्योहार पर बच्चों की जरूरतें पूरी करने और खर्च चलाने के लिए पाल रहे थे। घर का छप्पर ढह जाने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर… - [Potka: समाजसेवी सीमा मंडल की पहल से ग्रामीणों को मिला लाभ, पोटकामें निशुल्क नेत्र जांच शिविर](https://radarnews24.in/potka-social-worker-seema-mandals-initiative-provided-the-benefits-of-free-ophthalmology-camp/): पोटका: पोड़ाडीह के नव युवक क्लब में रविवार को समाजसेवी महिला सीमा मंडल की अगुवाई में निशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन तेजस्विनी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, पूर्णिमा नेत्रालय और ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत मुखिया दुखनी माई सरदार और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। ग्राम प्रधान गोपाल पुराण, सुमंत सीट, मधु पात्र, बिनोती पुराण, छवि सीट, शोभिक दे, निर्मल सीट और दीपक पुराण समेत कई लोग मौजूद रहे। समाजसेवी सीमा मंडल और तेजस्विनी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के पोली डे ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण… - [Kharagpur: टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए184 यात्री, ₹99 हजार से ज्यादा जुर्माना](https://radarnews24.in/184-passengers-caught-in-kharagpur-ticket-checking-campaign-fined-more-than-%e2%82%b9-99-thousand/): खड़गपुर:  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार को बिना टिकट और अनियमित यात्रा रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान कई ट्रेनों और स्टेशनों पर विशेष जांच टीमों ने सघन टिकट चेकिंग की। कहां हुई जांच? खड़गपुर-हावड़ा और खड़गपुर-बालेश्वर रूट की प्रमुख ट्रेनों (12809, 12074, 12841, 12703, 22504 आदि) में संकराइल, अंदुल और खड़गपुर स्टेशनों पर आने-जाने वाली लोकल ट्रेनों में खड़गपुर और पंसकुड़ा के बीच शटल चेकिंग अभियान में अभियान का नतीजा बिना टिकट और अनियमित यात्रा के 184 मामले पकड़े गए यात्रियों से कुल ₹99,555 का जुर्माना वसूला गया कार्रवाई रेलवे अधिनियम के तहत… - [Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण आज - दिखेगा ‘Blood Moon’, जानिए सूतक काल कब ?](https://radarnews24.in/chandra-grahan-2025-lunar-eclipse-will-be-seen-today-know-when-the-sutak-kaal/): नई दिल्ली:  आज यानी रविवार की रात भारत सहित एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में चंद्रग्रहण दिखाई देगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आकर ‘ब्लड मून’ का रूप ले लेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में इसे साफ़ देखा जा सकेगा। सूतक काल का महत्व धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है। इसे अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, भोजन और किसी भी शुभ कार्य से बचना चाहिए। माना जाता है कि राहु-केतु… - [Bahragora: बहरागोड़ा में हाथी का आतंक, खेत छोड़ भागे किसान](https://radarnews24.in/elephant-terror-in-bahragora-bahragowda-and-farmers-ran-away/): बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत के लुगाहारा जंगल में रविवार सुबह एक जंगली हाथी के आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे किसान हाथी को देखकर डर के मारे भाग खड़े हुए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर भगाने की कोशिशें की जा रही हैं। टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही है और स्थिति पर पूरी सावधानी बरत रही है। वन विभाग ने लोगों से कहा है कि वे जंगली हाथी के पास न… - [Punjab Flood: बाढ़ में डूबा पंजाब, फसलों से लेकर घर तक सब तबाह - प्रधानमंत्री 9 सितंबर को करेंगे दौरा](https://radarnews24.in/punjab-floods-immersed-in-floods-from-punjab-crops-to-home-all-destroyed-prime-minister-will-visit-on-9-september/): चंडीगढ़:  पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। राज्य के 23 जिलों के करीब 1,996 गांव पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। रावी, सतलुज और व्यास नदियों में उफान से हालात और बिगड़ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को गुरदासपुर जाएंगे। यहां वे बाढ़ पीड़ितों और किसानों से मुलाकात कर हालात का जायजा लेंगे। राहत और बचाव अभियान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), सेना, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस… - [Chaibasa: गुवा के राम मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर भक्तों ने की पूजा-अर्चना](https://radarnews24.in/devotees-worshiped-on-anant-chaturdashi-in-ram-temple-of-chaibasa-guwa/): गुवा:  अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गुवा बाजार स्थित राम मंदिर प्रांगण भक्तों से भर गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग व्रत रखकर भगवान अनंत की पूजा-अर्चना में शामिल हुए और धागा बांधकर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर में विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। मंदिर को रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक बनाया गया था। भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान जी की भी पूजा श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक की। मंदिर के पुजारी गौतम पाठक ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत चतुर्दशी के… - [Jamshedpur: उप श्रमायुक्त से मिला श्रमिक संघ का प्रतिनिधिमंडल, कर्मचारियों के बोनस पर हुई चर्चा](https://radarnews24.in/jamshedpur-deputy-labor-commission-found-delegation-of-labor-union-discussed-on-the-bonus-of-employees/): जमशेदपुर:  झारखंड श्रमिक संघ से जुड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से सीतारामडेरा स्थित कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैती और केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य मोहन कर्मकार ने किया। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक असंगठित क्षेत्र के ठेका मजदूरों और सरकारी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बोनस से जुड़ी गड़बड़ियों पर चर्चा करना और समाधान के लिए समार पत्र सौंपना था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड श्रमिक संघ ने 2021 से इस मुद्दे पर विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों से पत्राचार कर समाधान की पहल की है। उप श्रमायुक्त अरविंद… - [Jamshedpur: कदमा रंकिणी मंदिर के पास सड़क हादसे में घायल की मौत](https://radarnews24.in/jamshedpur-kadama-injured-in-a-road-accident-near-rankini-temple/): जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के पास एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक कदमा उलियान के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि घटना के दिन वह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद परिजन ने कदमा थाने में कार चालक के खिलाफ तेज़ी और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कराया। घटना 5 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे हुई थी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी… - [Jamshedpur: मानगो बस स्टैंड पर बस चालक की MGM अस्पताल में इलाज के दौरान मौत](https://radarnews24.in/bus-driver-dies-during-treatment-at-mgm-hospital-at-jamshedpur-mango-bus-stand/): जमशेदपुर:  मानगो बस स्टैंड पर आज सुबह एक बस चालक की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को रात में ही उसकी तबियत बिगड़ने की सूचना दी गई थी। सुबह जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि लखन हांसदा की मौत हो चुकी है। इस घटना से परिवार और आसपास के लोग बेहद दुखी हैं। मृतक का नाम लखन हांसदा था और वह झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला था। वह टाटा-ओडिशा रूट की कांरवा बस का चालक था। रात को ही बस में उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी और वह… - [Jadugora: जादूगोड़ा में DSS की जन सुरक्षा शिविर, महिलाओं की भारी भीड़](https://radarnews24.in/jadugora-dsss-mass-safety-camp-in-jadugoda/): जादूगोड़ा:  डीएसएस की पहल पर शनिवार को जादूगोड़ा के भाटीन पंचायत भवन में एक जन सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना था। शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने, केवाईसी कराने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और नोमानी फॉर्म भरने के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं की भारी भागीदारी रही। ग्रामीणों ने वित्तीय योजनाओं के लाभ लेने के लिए उत्साह दिखाया और सक्रियता से जानकारी हासिल की। शिविर को सफल बनाने… - [Jamshedpur: यूनियन चुनाव में लगातार पाँचवीं जीत पर दिनेश कुमार और टीम का सम्मान](https://radarnews24.in/dinesh-kumar-and-team-honored-for-the-fifth-consecutive-win-in-jamshedpur-union-elections/): जमशेदपुर:  सीपी समिति मध्य विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन चुनाव में विजयी टीम का अभिनंदन किया। यूनियन अध्यक्ष दिनेश कुमार ने लगातार पाँचवीं बार जीत हासिल की, वहीं सच्चिदानंद उपाध्यक्ष और रंजन मिश्रा कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए। विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल और अन्य पदाधिकारियों ने तीनों विजेताओं को बुके, अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं। दिनेश कुमार ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सहकर्मियों ने जो विश्वास जताया है, उसे सार्थक… - [Chaibasa: गुवा में शहादत दिवस की तैयारियाँ पूरी, 8 सितंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे मुख्यमंत्री](https://radarnews24.in/chief-minister-will-pay-tribute-to-the-martyrs-on-8-september/): गुवा:  गुवा में 8 सितंबर को मनाए जाने वाले शहादत दिवस को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहीद स्थल, सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, टेंट, लाइट-साउंड, पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा इंतज़ाम पर भी खास ध्यान देने को कहा। शहादत दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे।   यह शहादत दिवस 8 सितंबर 1980 को हुए गुवा गोलीकांड की याद… - [Jamshedpur: टाटा स्टील में श्रमिकों के फुल एंड फाइनल में घोटाला, मजदूरों ने किया प्रदर्शन](https://radarnews24.in/jamshedpur-tata-steel-scam-workers-demonstrated-in-the-full-and-finals-of-workers/): जमशेदपुर:  जमशेदपुर में टाटा स्टील के न्यू बार मिल (ऑपरेशन ग्रुप) से जुड़े 43 मजदूरों ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक राज और सलीम अहमद ने फुल एंड फाइनल सेटलमेंट और ओवरटाइम भुगतान में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की है। श्रमिकों ने बताया कि 4 साल 4 माह की सेवा के बाद उन्हें सिर्फ 15 से 17 हजार रुपये का फुल एंड फाइनल भुगतान किया गया, जबकि कॉन्ट्रैक्टर सेल रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्येक को कम से कम 65 हजार रुपये मिलने चाहिए थे। लंबित है ओवरटाइम का… - [Jamshedpur: सैल्यूट तिरंगा संगठन करेगा राज्य की प्रतिभाओं का सम्मान](https://radarnews24.in/jamshedpur-salute-tricolor-organization-will-honor-the-talent-of-the-state/): जमशेदपुर:  झारखंड की धरती टाटानगरी जमशेदपुर में रविवार, 7 सितंबर को “झारखंड गौरव सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा होने वाले इस आयोजन में राज्यभर की 15 विभूतियों को उनके सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय, पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडे और “विकसित भारत अभियान” के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भरथुआर अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मानित होने वालों में पूर्व… - [Jamshedpur: जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन पर संगोष्ठी, इंजीनियरिंग समाधान पर जोर](https://radarnews24.in/emphasis-on-seminar-engineering-solution-on-disaster-management-in-jamshedpur-jamshedpur/): जमशेदपुर:  इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), जमशेदपुर लोकल सेंटर और एनआईटी जमशेदपुर के आपदा जोखिम न्यूनीकरण क्लब (डीआरआर-क्लब) के सहयोग से शनिवार को शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एसएनटी), बिष्टुपुर में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका विषय था – “सुरक्षित समुदायों का निर्माण: आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए इंजीनियरिंग समाधान”। संगोष्ठी का मकसद प्राकृतिक और मानव-जनित आपदाओं की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक समाधानों पर विचार करना था। जलवायु परिवर्तन, तेज़ शहरीकरण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए वक्ताओं ने रोकथाम और तैयारी पर जोर दिया।   मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो.… - [Saraikela: कोहिनूर पावर लिमिटेड में 244 करोड़ का बैंक घोटाला, निदेशक फरार](https://radarnews24.in/244-crore-bank-scam-director-absconding-in-saraikela-kohinoor-power-limited/): सरायकेला:  जिले में 244 करोड़ रुपये का बड़ा बैंक घोटाला सामने आया है। कोहिनूर पावर लिमिटेड कंपनी ने कांड्रा में कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगाने का दावा किया था। इसी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर कंपनी को पांच बैंकों के समूह से भारी-भरकम लोन मंजूर हुआ। CBI जांच में सामने आया कि कंपनी ने न तो कोई प्लांट बनाया और न ही जमीन पर कोई काम किया। पूरी रकम दूसरी जगह निवेश कर दी गई। किश्तें न चुकाने पर कंपनी का खाता एनपीए घोषित हो गया। धोखाधड़ी का पता चलने पर बैंकों ने कोलकाता हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट… - [Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन चुनाव - भालोटिया ने टीम पर जताया भरोसा](https://radarnews24.in/jamshedpur-east-singhbhum-district-agrawal-conference-election-bhalotia-confident-in-team/): जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के कोषाध्यक्ष और कार्यसमिति सदस्य पद के प्रत्याशी अजय कुमार अग्रवाल (भालोटिया) ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में टीम ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक काम किए हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उद्यमियों के हितों की रक्षा में मूनका–केडिया टीम लगातार सक्रिय रही है। अजय भालोटिया ने बताया कि पिछले कार्यकाल में कार्यसमिति सदस्य के रूप में उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया। टीम के साथ मिलकर उन्होंने हमेशा सामूहिक हित और एकजुटता को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि “केडिया–कांवटिया टीम” पूरी तरह कृतसंकल्पित है… - [Jamshedpur: माँ विंध्यवासिनी समिति का भूमि पूजन, इस बार पूजा पंडाल बनेगा इंडिया गेट](https://radarnews24.in/jamshedpur-maa-vindhyavasini-committees-bhoomi-pujan-will-become-a-puja-pandal-this-time-india-gate/): जमशेदपुर:  सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति की ओर से इस वर्ष के दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन किया गया। पुरोहित कृपा शंकर शुक्ल के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्षा बारी मुर्मू, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जमशेदपुर के महासचिव आशुतोष सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और समाजसेवी शंकर रेड्डी समेत कई गणमान्य लोगों ने पूजा संपन्न कराई। समिति की संरक्षिका बारी मुर्मू ने बताया कि इस बार पंडाल को इंडिया गेट का रूप दिया जा रहा है, जो बेहद भव्य और आकर्षक होगा। पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए… - [Jamshedpur: पत्नी कल्पना सोरेन संग बहरागोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री, मिला गार्ड ऑफ ऑनर](https://radarnews24.in/jamshedpur-wife-kalpana-soren-reached-bahragoda-with-chief-ministers-guard-of-honor/): जमशेदपुर:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का शनिवार को बहरागोड़ा वन विश्रामागार में भव्य स्वागत किया गया। वे कोलकाता से रांची सड़क मार्ग से लौट रहे थे, तभी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। स्वागत समारोह में विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी और डॉ. बिनी षड़ंगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ करीब आधे घंटे… - [Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर ग्राम सभा संघर्ष समिति का ऐलान - “चुनाव नहीं होने देंगे”](https://radarnews24.in/jamshedpur-mango-municipal-corporation-for-municipal-corporation-elections-gram-sabha-sangharsh-samiti-will-not-allow-elections/): जमशेदपुर:  मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर विरोध तेज हो गया है। संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति ने स्पष्ट कहा है कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में असंवैधानिक रूप से नगर निगम का गठन और चुनाव कराए जा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। समिति ने पत्रकारों के माध्यम से बताया कि इस मामले को लेकर राज्य और केंद्र सरकार को विरोध पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। समिति का कहना है कि अब वे आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। संघर्ष समिति ने एक आम सभा बुलाने का फैसला किया है। इसमें माझी… - [Jharkhand: विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ी, सभी कार्यक्रम किए रद्द](https://radarnews24.in/jharkhand-mla-jairam-mahatos-health-suddenly-deteriorated-all-programs-canceled/): बोकारो:  विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने खुद फेसबुक पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। महतो ने बताया कि लगातार दौरे और कार्यक्रमों की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ा है। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। महतो ने लिखा कि जनता के आशीर्वाद से वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन फिलहाल आराम करना जरूरी है। महतो ने स्पष्ट किया कि अगले चार-पाँच दिन वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने जनता से… - [Saraikela: सरायकेला में खनन विभाग का औचक अभियान, एक हाइवा जब्त](https://radarnews24.in/surprise-campaign-of-mining-department-in-saraikela-seraikela-seized-a-hiwa/): सरायकेला:  जिला उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जिला खनन विभाग ने चांडिल और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य खनिजों के पारदर्शी और वैध परिवहन की निगरानी करना और अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाना था। टीम ने जगह-जगह खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके चालान और दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी में अवैध बालू ढोता हुआ हाइवा वाहन (संख्या JH05EB-1277) पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही… - [Jamshedpur: अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन में चमकी साकची शाखा, मिला राष्ट्रीय सम्मान](https://radarnews24.in/jamshedpur-all-india-year-marwari-conference-received-national-honor-chamki-sakchi-branch/): जमशेदपुर:  दिल्ली में आयोजित अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन में जमशेदपुर की साकची शाखा को पूरे देश की “श्रेष्ठ शाखा” का सम्मान मिला। इस उपलब्धि ने न केवल संगठन के इतिहास में नई पहचान बनाई, बल्कि जमशेदपुर और झारखंड का मान भी बढ़ाया। अधिवेशन में साकची शाखा की ओर से अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक पारीक शामिल हुए। सम्मान मिलने पर शाखा अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा, “यह उपलब्धि साकची के हर सदस्य की एकजुटता और निस्वार्थ सेवा भावना का परिणाम है।” कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने… - [Potka: अनंत चतुर्दशी पर महिलाओं ने भगवान विष्णु की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि](https://radarnews24.in/on-potka-anant-chaturdashi-women-worshiped-lord-vishnu-and-sought-happiness-and-prosperity/): पोटका:  अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पोटका क्षेत्र की महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा-अर्चना की। थालियों में फूल, बेलपत्र और प्रसाद सजाकर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ व्रत का पालन किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और सम्मान की प्रार्थना की। मंदिरों में पंडितों द्वारा अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से सुना। कथा में बताया गया कि प्राचीन समय में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को इस व्रत की महत्ता समझाई थी। इस व्रत को करने से युधिष्ठिर को अपना खोया हुआ राज्य और वैभव पुनः प्राप्त हुआ… - [Potka: पोटका के कोवाली में बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन संपन्न](https://radarnews24.in/potka-potka-to-be-built-in-kowali-of-potka-a-grand-durga-puja-pandal-bhoomi-pujan-will-be-completed/): पोटका:  पोटका प्रखंड के कोवाली गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा शुक्रवार को भव्य पूजा पंडाल निर्माण की तैयारी भूमि पूजन से शुरू हुई। विधि-विधान के बीच नारियल फोड़कर और बांस गाड़कर मां दुर्गा से शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की कामना की गई। इस मौके पर समाजसेवी दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष कोवाली में मां दुर्गा की पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे और अपने मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना… - [Saraikela: सनातनी दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन के साथ शुरू की दुर्गा पूजा की तैयारी](https://radarnews24.in/saraikela-sanatani-durga-puja-committee-started-preparing-for-durga-puja-with-bhoomi-pujan/): सरायकेला:  सरायकेला गेस्ट हाउस परिसर में श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ इस वर्ष के दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी शुरू हो गई। शुभ लग्न और अभिजीत मुहूर्त में शिव-शक्ति पूजन के बाद समिति के सदस्य विनोद बिहारी प्रसाद ने यजमान के रूप में भूमि पूजन किया। पुरोहित पंडित फुलका झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूरे करवाए। समिति ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजेंगी। नवरात्र के दौरान षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी और नवमी की विशेष पूजा-अर्चना होगी। प्रतिदिन मां चंडी पाठ का आयोजन भी… - [Jharkhand: झारखंड में फ्लाइट से रवाना हुए गजानंद, हरिद्वार में होगा विसर्जन](https://radarnews24.in/gajanand-haridwar-will-leave-by-flight-in-jharkhand-jharkhand/): देवघर:  धार्मिक नगरी देवघर में गजानंद समाज ने गणपति विसर्जन की अनूठी परंपरा शुरू की है। इस बार गणेश प्रतिमा को सड़क या तालाब में नहीं, बल्कि हवाई जहाज से हरिद्वार ले जाकर गंगा जी में विसर्जित किया जाएगा। शनिवार को समाज के 40 सदस्य गणेश प्रतिमा के साथ देवघर एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां से वे देहरादून पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से हरिद्वार जाएंगे, जहां गंगा किनारे विधिवत विसर्जन होगा। हरिद्वार जाने से पहले ब्रह्म मुहूर्त में प्रतिमा को बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया और पूरे मंदिर परिसर… - [Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने GST सुधार को बताया ऐतिहासिक, बोले - झारखंड को होगा फायदा](https://radarnews24.in/jharkhand-former-chief-minister-raghuvar-das-told-gst-reform-historic-jharkhand-will-benefit/): जमशेदपुर:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार’ को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में लिए गए फैसले आम जनता और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित होंगे। रघुवर दास ने कहा कि 2017 में लागू जीएसटी ने टैक्स व्यवस्था को सरल किया और देश के राजस्व में बड़ी वृद्धि दर्ज हुई। वित्त वर्ष 2017-18 में जहां औसत राजस्व 82 हजार करोड़ था, वहीं अब यह बढ़कर 2.04 लाख करोड़… - [Tisco जनरल क्रेडिट सोसायटी के सदस्यों को मिलेगा इलेक्ट्रिक कैटल और मिठाई कूपन, ऋण सीमा बरकरार](https://radarnews24.in/members-of-tisco-general-credit-society-will-get-electric-catal-and-sweets-coupon-loan-limit/): जमशेदपुर:  टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 91वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हॉल में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा ने की, जबकि 650 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए। उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने घोषणा की कि सदस्यों को मिलने वाली अधिकतम ऋण सीमा पहले की तरह 8.50 लाख रुपये ही रहेगी। सचिव कमलेश यादव ने 2024-25 का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सोसायटी के प्रबंधन ने वर्ष 2024-25 के लिए 16.50% लाभांश देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। अधिकतम अनिवार्य जमा करने वाले 50 सदस्यों को पिजन कंपनी… - [Jamshedpur: सरयू राय ने किया 1.96 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, कई विकास कार्य शुरू](https://radarnews24.in/jamshedpur-saryu-rai-laid-the-foundation-stone-of-schemes-worth-rs-196-crore/): जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को डिमना चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 1 करोड़ 55 लाख से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और 41 लाख रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सभी योजनाएं विधायक निधि से संचालित होंगी। उद्घाटन हुई योजनाएं उद्घाटन किए गए 1.55 करोड़ से अधिक के कार्यों में मुख्य रूप से मानगो और आसपास के इलाकों में सड़क, नाली, पेवर्स ब्लॉक पथ, प्रवेश द्वार, डीप बोरिंग, कलवर्ट और सामुदायिक सुविधाओं का विकास शामिल है। मानगो,… - [Job Vacancy: रेलवे में पैरामेडिकल की बड़ी भर्ती, 434 पदों पर मौका](https://radarnews24.in/job-vacancy-railway-opportunities-for-434-posts-of-paramedical-recruitment/): नई दिल्ली: अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के तहत 434 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन करना होगा। किस पद पर कितनी वैकेंसी? नर्सिंग सुपरिटेंडेंट – 272 पद, शुरुआती वेतन 44,900 रुपये फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) – 105 पद, शुरुआती वेतन 29,200 रुपये हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर – 33 पद, शुरुआती वेतन 35,400 रुपये… - [Pawan Singh-Anjali Raghav विवाद गहराया, महिला आयोग ने की शिकायत](https://radarnews24.in/pawan-singh-anjali-raghav-dispute-deepened-by-womens-commission-complaint/): लखनऊ:  भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर-एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में 29 अगस्त को हुए लाइव शो के दौरान पवन सिंह पर अंजलि को अनुचित तरीके से छूने का आरोप है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। अब यूपी महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग की सख्ती के बाद पवन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस चाहे तो एफआईआर दर्ज कर सकती है… - [विवादों के बीच रिलीज़ हुई The Bengal Files, पहले दिन नहीं मिले दर्शक](https://radarnews24.in/the-bengal-files-released-amidst-controversies-did-not-get-viewers-on-first-day/): मुंबई:  विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को रिलीज़ हुई। लेकिन भारी विवाद और टाइगर श्रॉफ की बागी 4 से सीधी टक्कर के बीच इसकी बॉक्स ऑफिस शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन केवल 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को हिंदी ऑक्यूपेंसी औसतन 21.24% रही, जिसमें सुबह के शो सबसे कम और रात के शो सबसे ज्यादा भरे रहे। विवादों में घिरी रिलीज़ फिल्म खासतौर पर पश्चिम बंगाल में विवादों से घिरी रही। आरोप है कि वहां थिएटर मालिकों पर दबाव डालकर फिल्म नहीं दिखाई गई। विवेक… - [Jharkhand: राज्य में भू-धंसान से हड़कंप, 25 फीट गहरी खाई में गिरी कोल कंपनी की गाड़ी](https://radarnews24.in/jharkhand-collapsed-25-feet-deep-in-the-state/): धनबाद:  धनबाद के कतरास कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। बट्टुबाबू बंगले के पास अचानक जमीन धंस गई, जिससे 6-7 मजदूर घायल हो गए और कई घर जमींदोज हो गए। हादसे में कई मवेशियों की भी मौत हो गई। इसी दौरान कोल कंपनी का एक सर्विस वाहन भी 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल और डीएमएस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। मलबे के नीचे दबे लोगों और मवेशियों को निकालने की कोशिश जारी है। स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं। सांसद धुलू महतो… - [Bihar Election 2025: बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी खाली नहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान](https://radarnews24.in/bihar-election-2025-the-chief-ministers-vacancy-in-bihar-is-not-vacant-union-minister-chirag-paswans-big-statement/): वैशाली:  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को वैशाली जिले के राजापाकर पहुंचे। यहाँ उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे हमेशा वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हैं। “चीत भी मेरी और पट भी मेरी, यह तरीका नहीं चल सकता,” चिराग ने तंज कसा। भाषा पर चेतावनी चिराग ने विपक्षी नेताओं पर प्रधानमंत्री और उनके परिवार को लेकर अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा – “आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उम्र में बड़े हैं। भारतीय संस्कार कहते हैं कि हम बच्चों से भी आप… - [Pitru Paksh 2025: पूर्वजों के पिंडदान के लिए गयाजी तैयार, आवास से स्वास्थ्य तक पुख्ता इंतज़ाम](https://radarnews24.in/pitru-paksh-2025-gaya-prepared-houses-for-the-ancestors-pindadan-from-the-prepared-houses-to-health/): गया:  गया में 6 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू हो रहा है। इस बार देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पिंडदान और तर्पण के लिए 45 वेदियां गया में और एक पुनपुन (पटना) में तय की गई हैं। इसके अलावा नौ प्रमुख तर्पण स्थल और कई सरोवर—जैसे ब्रह्म सरोवर, रामशिला, वैतरणी, सूर्यकुंड व प्रेतशिला—भी तैयार किए गए हैं। ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने 64 सरकारी आवासों में 18,000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की है। पर्यटन विभाग ने गांधी मैदान में 2,500 लोगों की क्षमता वाला टेंट सिटी भी बनाया है, जहाँ निःशुल्क ठहरने… - [Bihar: प्रधानमंत्री 15 सितंबर को पूर्णिया से करेंगे 6 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन](https://radarnews24.in/bihar-prime-minister-inaugurate-6-amrit-bharat-stations-from-purnia-on-15-september/): पूर्णिया:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत 6 नवनिर्मित स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इसमें सुपौल स्टेशन भी शामिल है, जिसे 14.50 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस कार्यक्रम के साथ ही सुपौल स्टेशन का नया भवन यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। पुणे-दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार सुपौल तक 15 सितंबर से पुणे-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12149/50) का विस्तार सुपौल तक किए जाने की संभावना है। यह सुपौल की पहली लंबी दूरी की नियमित ट्रेन होगी। अब तक यहां से सिर्फ पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनें… - [Bihar: ट्रक चालक बनकर आतंकियों की मदद करता था सरणजीत, NIA ने दबोचा](https://radarnews24.in/bihar-used-to-help-terrorists-by-becoming-truck-driver/): गया:  गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से एनआईए टीम ने खालिस्तानी आतंकी सरणजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सरणजीत हरियाणा का रहने वाला है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था। गुप्त सूचना पर एनआईए और गया पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शेरघाटी के गोपालपुर गांव के पास एक होटल से उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस भी उसे कई मामलों में तलाश रही थी। ट्रक चालक बनकर करता था सहयोग आरोपी पेशे से ट्रक… - [देश भर में बारिश से तबाही, हिमाचल से गुजरात तक मौतें - पंजाब-हरियाणा में नदियां उफान पर](https://radarnews24.in/deaths-from-himachal-to-gujarat-from-rains-across/): नई दिल्ली:  देशभर में लगातार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अधिकतर नदियां उफान पर हैं और बांधों से छोड़ा जा रहा पानी हालात को और बिगाड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में तीन मणिमहेश श्रद्धालुओं समेत आठ लोगों की मौत हुई, जबकि 524 श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा लाया गया। गुजरात में हाइड्रो पावर प्लांट में नदी का पानी घुस जाने से पांच मजदूर डूब गए। राजस्थान के अजमेर में बोराज बांध का हिस्सा टूटने से शहर में पानी भर गया। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं।… - ["Modi महान प्रधानमंत्री हैं, पर अभी पसंद नहीं आ रहा काम" – Trump](https://radarnews24.in/modi-is-a-great-prime-minister-but-not-liked-the-work-yet-trump/): नई दिल्ली:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान भारत को लेकर नया बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच खास रिश्ता है और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि उन्होंने भारत के रूस से तेल खरीदने पर निराशा भी जताई। ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन इस समय उनके कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आ रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच कभी-कभी ऐसे पल आ जाते हैं, लेकिन रिश्ता मजबूत है।” बयान से… - [Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव](https://radarnews24.in/chandra-grahan-2025-year-old-lunar-eclipse-tomorrow-know-how-the-effect-will-be-on-your-zodiac-sign/): रांची:  इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण रविवार, 7 सितंबर की रात को लगेगा। यह भाद्रपद पूर्णिमा के दिन खग्रास (पूर्ण) चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण के दौरान चांद लालिमा लिए दिखाई देगा, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में यह साफ नजर आएगा। चंद्र ग्रहण 2025 का समय स्पर्श (शुरुआत) : रात 9:57 बजे मध्य (पूर्ण अवस्था) : रात 11:41 बजे मोक्ष (समाप्ति) : 8 सितंबर तड़के 1:27 बजे सूतक काल रविवार दोपहर 12:57 बजे से ही शुरू हो जाएगा और ग्रहण खत्म होने तक चलेगा। ज्योतिष और… - [Jagdeep Dhankhar Pension: राजस्थान विधानसभा ने बहाल की पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की पेंशन](https://radarnews24.in/jagdeep-dhankhar-pension-rajasthan-legislative-assembly-reinstated-the-pension-of-former-vice-president-dhankhar/): जयपुर:  राजस्थान विधानसभा की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व विधायक जगदीप धनखड़ को पेंशन मंजूर कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने उनके आवेदन पर प्रक्रिया पूरी करते हुए आदेश जारी किया। अब उन्हें हर महीने पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन और अन्य संबंधित सुविधाएं मिलेंगी। कितनी होगी पेंशन? धनखड़ ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में पेंशन के लिए आवेदन किया था। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब उन्हें करीब 42 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। राज्यपाल बनने पर बंद हो गई थी पेंशन धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे। विधायक… - [रामगढ़-चितरपुर मार्ग पर टेंपो और पिकअप की टक्कर, एक की मौत - सात गंभीर](https://radarnews24.in/tempo-and-pickup-collision-on-ramgarh-chitarpur-road-seven-serious/): रामगढ़:  रामगढ़ जिले के रामगढ़-चितरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। आरोही के पास टेंपो और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे और सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री फंस गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छतरपुर थाना… - [Jharkhand: ईद-उल-मिलादुन्नबी पर झंडा उखाड़े जाने से मचा घमासान, टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन](https://radarnews24.in/jharkhand-eid-ul-miladunnabi-was-uprooted-due-to-the-uprooting-tire/): रांची:  राजधानी रांची में ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर लगाए गए इस्लामिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को चंदवे–पिठौरिया मुख्य सड़क पर सोसो मोड़ के पास टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन घंटों बाधित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईद-उल-मिलादुन्नबी पर हमेशा भाईचारे और सौहार्द का माहौल रहता है, लेकिन इस हरकत ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विरोध जताने लगे। पुलिस की दखल और… - [Jamshedpur: महिला कल्याण समिति ने मनाया गया डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन, बच्चों ने बांधा समा](https://radarnews24.in/jamshedpur-womens-welfare-committee-celebrated-dr-radhakrishnans-birthday-children-tied-up/): जमशेदपुर:  सुंदरनगर महिला कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधों में पानी डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए की गई। इसके बाद डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह, सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा और एसआई जितेंद्र कुमार विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। बच्चों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। अंत में अतिथियों ने बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर… - [Bahragora: किराना दुकानदार के निधन पर विधायक ने जताया शोक, शोकग्रस्त परिवार से की मुलाकात](https://radarnews24.in/bahragora-meets-the-bereaved-family-on-the-death-of-the-grocery-shopkeeper/): बहरागोड़ा:  शुक्रवार शाम बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने पार्क रोड के पास किराना दुकान चलाने वाले मौदा गांव निवासी जयंत दास के निधन पर शोक व्यक्त किया। निधन की खबर मिलते ही विधायक सीधे उनके घर पहुँचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक मोहंती ने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विशाल बारिक, मनोरंजन होता, पप्पू राउत, यदुपति राणा, राजीव लेंका समेत कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने परिवार को ढांढस… - [DAV चिड़िया में डॉ. राधाकृष्णन को नमन, प्राचार्य बोले – देश निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे बड़ी](https://radarnews24.in/naman-principal-said-to-dr-radhakrishnan-in-dav-bird-the-role-of-teachers-is-the-biggest-role-in-the-creation-of-the-country/): गुवा:  सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल, चिड़िया में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर हुई। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. शिव नारायण सिंह ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन न सिर्फ आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे, बल्कि एक महान शिक्षक और दार्शनिक भी थे। यही वजह है कि हर साल 5 सितंबर को उनके जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दिमाग और सोच देश को दिशा देने वाली होनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्र निर्माण में उनकी… - [Chaibasa: गुवा अयस्क खान मजदूरों में आक्रोश, SAIL प्रबंधन को सौंपीं 15 सूत्री मांगें](https://radarnews24.in/chaibasa-guwa-ore-khan-demand-15-points-to-sail-management-among-laborers/): गुवा:  शुक्रवार शाम 5 बजे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में मजदूरों ने गुवा जनरल ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन ने 15 सूत्री मांग पत्र सेल प्रबंधन को सौंपा। लेकिन सीजीएम कमल भास्कर की गैरमौजूदगी के कारण यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता नहीं हो पाई। इससे मजदूरों और यूनियन प्रतिनिधियों में नाराज़गी रही। यूनियन का आरोप – प्रबंधन की लापरवाही यूनियन के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने कहा कि कई बार गुवा अयस्क खान प्रबंधन को स्थाई और ठेका मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं… - [Potka: शिक्षक दिवस पर गंगा नारायण सिंह स्कूल की प्राचार्य बोली – शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, जीवन गढ़ते हैं](https://radarnews24.in/principal-of-ganga-narayan-singh-school-on-potka-teachers-day-teachers-do-not-just-teach-life/): पोटका:  ढेंगाम स्थित गंगा नारायण सिंह मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। स्कूल की प्राचार्य आरती सोरेन ने कहा कि हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जो डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। उनका जन्म 1888 में तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में हुआ था। बेहद साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया। उन्हें भारत रत्न से… - [Chaibasa: शहादत दिवस की तैयारियों का जायजा लेने गुवा पहुंचे परिवहन मंत्री](https://radarnews24.in/transport-minister-reached-guwa-to-take-stock-of-preparations-for-chaibasa-martyrdom-day/): गुवा:  गुवा में आगामी 8 सितंबर को होने वाले शहादत दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का शुक्रवार को परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने जायजा लिया। इस दौरान मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन समेत झामुमो जिला पदाधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठने की व्यवस्था, परिवहन और यातायात प्रबंधन की स्थिति देखी। मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि शहादत दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानियों को नमन करने का अवसर है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने अधिकारियों… - [Jadugora: सिद्धू कान्हु हाई स्कूल में शिक्षकों का सम्मान और सामाजिक संदेशों से सजा समारोह](https://radarnews24.in/jadugora-sidhu-kanhu-high-school-honors-and-decorated-with-social-messages/): जादूगोड़ा:  नरवापहाड़ स्थित सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह और विद्यालय प्राचार्य बनवारी दास मौजूद रहे। पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया और कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि घाटशिला से दिवंगत विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस… - [Jamshedpur: ज्योतिष शिक्षण संस्थान का नया भवन 5 अक्टूबर को होगा उद्घाटित](https://radarnews24.in/jamshedpur-astrology-shikshan-sansthans-new-building-will-be-inaugurated-on-5-october/): जमशेदपुर:  बिष्टुपुर स्थित बुलवर्ड होटल में शुक्रवार को ज्योतिष शिक्षण संस्थान ने शिक्षक दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि वे केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि गुरु भी हैं। शोध और ज्योतिषीय परामर्श के माध्यम से लोगों की ग्रह-संबंधी समस्याओं का समाधान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में डॉक्टर जे. बी. मुरली कृष्णा ने बताया कि संस्थान के संस्थापक डॉक्टर एस. के. शास्त्री ने गुरु परंपरा को जीवित रखा है। उनकी शिक्षा से प्रेरित होकर देशभर में सैकड़ों लोग सफलतापूर्वक ज्योतिष सेवा प्रदान कर रहे हैं।   संस्थान के कुलपति डॉक्टर एस. के. शास्त्री… - [Saraikela: सरायकेला में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी](https://radarnews24.in/procession-taken-out-with-joy-in-saraikela-seraikela/): सरायकेला:  ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत अंतर्गत गुदड़ी टोला बनडीह में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी हुसैनी मस्जिद से निकाला गया। जुलूस बनडीह से होता हुआ बड़ा आमड़ा तक पहुंचा और वापसी के साथ ही मस्जिद परिसर में समापन हुआ। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हर तरफ “नबी की आमद” की सदाओं से माहौल गूंज उठा। इस मौके पर कमाल अंसारी, ईलताज अंसारी, गाफ्फार अंसारी, मौलाना नजीम कौसर, रमजान, महबूब, रेयाजुद्दीन, खलील, केताबुद्दीन, फिरोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।     इसे भी पढ़ें :… - [Sai Aman Play School में रैम्प वॉक कर नन्हे मुन्नों ने जीता दिल](https://radarnews24.in/sai-aman-play-school-walked-the-ramp-and-won-the-heart/): जमशेदपुर:  सदर बाजार माहुरी भवन स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। किसी ने पंजाबी पहनावा धारण किया तो कोई गुजराती, बंगाली, मराठी और झारखंडी पोशाक में दिखाई दिया।   कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था बच्चों का म्यूजिक के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में रैम्प वॉक। सभी बच्चों ने आत्मविश्वास से मंच पर चलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा, बच्चों ने अपने शिक्षकों को गुलदस्ता, फूल और कलम भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष… - [Ghatshila: RPF ने पेश की मिसाल, महिला यात्री को लौटाया ट्रेन में गिरा बैग](https://radarnews24.in/ghatshila-rpf-presented-an-example-to-a-female-passenger-a-bag-fell-in-a-train/): घाटशिला:  गुरुवार दोपहर करीब 12:49 बजे इस्पात एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22861) चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब ट्रेन 12:54 बजे रवाना हुई तो एक महिला यात्री का बैग ट्रेन में चढ़ते समय गिर गया। महिला ने तुरंत आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ घाटशिला चौकी ने तेजी से कदम उठाया। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से बैग खोजकर बरामद कर लिया गया। बैग की जांच के दौरान मोबाइल फोन की घंटी बजी, जिससे कॉल करने वाली महिला ने खुद को बैग की मालकिन बताया। उन्हें आरपीएफ चौकी घाटशिला से बैग लेने की सलाह दी गई। बाद… - [Norman's Convent School गदड़ा में विधायक मंगल कालिंदी ने शिक्षकों को किया सम्मानित](https://radarnews24.in/mla-mangal-kalindi-honored-teachers-in-normans-convent-school-gadra/): जमशेदपुर:  शिक्षक दिवस और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर नॉर्मन्स कॉन्वेंट स्कूल, गदड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि “स्वर्गीय डॉ. राधाकृष्णन महान शिक्षाविद और दार्शनिक थे। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं, जो विद्यार्थियों को काबिल इंसान बनाते हैं ताकि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। समाज का कर्तव्य है कि वह अपने शिक्षकों का सम्मान करे।” कार्यक्रम में स्कूल के निर्देशक भरत सिंह, वी. अरूणा, अहल्या महतो, पी.सी. मिश्रा, आशी… - [Jamshedpur: बारिगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में भूमि पूजन, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि रहे शामिल](https://radarnews24.in/jamshedpur-barigoda-durga-puja-ground-included-bhumi-pujan-social-worker-and-public-representative/): जमशेदपुर:  बारिगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में शुक्रवार दोपहर 1 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह और स्थानीय मुखिया सुनीता नाग शामिल हुए। भूमि पूजन की विधि इनके कर-कमलों से सम्पन्न हुई।   इसे भी पढ़ें : Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने के नियम – भोजन में भूल कर भी न बनाएं यह चीज़ें   इस मौके पर कमिटी के चेयरमैन अमरनाथ चौबे, महामंत्री नीरज कुमार सिंह, कैशियर वीरेंद्र कुमार यादव, उप मुखिया… - [TPS DAV Public School में शिक्षक दिवस पर गीत, नृत्य और नाटक से गूंजा स्कूल परिसर](https://radarnews24.in/tps-dav-public-school-campus-with-song-dance-and-drama-on-teachers-day-at-teachers-day/): बहरागोड़ा :  TPS DAV Public School में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बिनी षाडंगी और प्राचार्य मुकेश कुमार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य, कविताएँ और नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने अंदाज़ में शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। विद्यार्थी… - [Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी, खबर संकलन करने गए पत्रकारों को ASI ने पीटा](https://radarnews24.in/asi-beaten-up-journalists-who-went-to-compile-arbitrary-police-news-in-jamshedpur-jamshedpur/): जमशेदपुर:  जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस की मनमानी का ताजा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार आकाश कुमार और अभिषेक सिन्हा किसी खबर को कवर करने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद एएसआई मुकेश दुबे ने दोनों के साथ गाली-गलौज की और लाठी से पिटाई कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए और उन्हें थाना हाजत में बैठा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार थाने पहुंचे। उन्होंने एएसआई मुकेश दुबे की कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया और न्याय… - [Bahragora: KCC संस्कृत स्कूल में शिक्षक दिवस डॉ. राधाकृष्णन को दी गई श्रद्धांजलि](https://radarnews24.in/bahragora-kcc-sanskrit-school-paid-tribute-to-teachers-day-dr-radhakrishnan/): बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के खण्डामौदा स्थित केसीसी संस्कृत स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद सतपति ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद शिक्षकों ने उनके जीवन, विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने बताया कि भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। 1962 से शुरू हुई यह परंपरा उनके अद्वितीय योगदान… - [Kharagpur: रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 फोन बरामद](https://radarnews24.in/4-phones-arrested-for-mobile-theft-at-kharagpur-railway-station-recovered-4-phones-recovered/): खड़गपुर:  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बालेश्वर ने सोरो रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान 26 वर्षीय ऋषिकेश मोहंती, निवासी साहापुर (भद्रक, ओडिशा) के रूप में हुई है। रेल मदद पर मिली शिकायत के आधार पर आरपीएफ ने स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर गहन तलाशी अभियान चलाया। सुबह करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 के भद्रक छोर पर संदिग्ध युवक को देखा गया, जो भागने की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान… - [Jharkhand: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ से बच्चों को पढ़ाने वाली श्वेता शर्मा बनीं झारखंड की मिसाल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार](https://radarnews24.in/shweta-sharma-who-taught-children-from-jharkhand-abua-magical-pitara/): देवघर:  देवघर की राजकीय मध्य विद्यालय विवेकानंद (विलियम्स टाउन) की शिक्षिका श्वेता शर्मा को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्हें योग्यता प्रमाण-पत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और रजत पदक दिया गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस वर्ष झारखंड से अकेली श्वेता शर्मा का चयन हुआ। श्वेता शर्मा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में ‘अबुआ जादुई पिटारा’ शामिल है। यह झारखंड की जनजातीय विरासत और बाबा वैद्यनाथधाम की सांस्कृतिक महत्ता से प्रेरित शिक्षण… - [Tara Public School में नृत्य-संगीत और केक कटिंग के साथ मना शिक्षक दिवस](https://radarnews24.in/teachers-day-celebrated-with-dance-music-and-cake-cutting-in-tara-public-school/): पोटका:  हरिवंश नगर स्थित तारा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य कमलेश मिश्र ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को उपहार स्वरूप कलम भेंट कर आशीर्वाद लिया। शिक्षकों और प्राचार्य ने मिलकर केक काटा और इस विशेष दिन का उल्लास साझा किया। छात्राओं ने रंगारंग नृत्य और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर शिक्षक हेमचंद्र पात्र, अंबुज प्रमाणिक और शुक्रा सिंह… - [Kharagpur: खड़गपुर DRM का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता पर जोर](https://radarnews24.in/inspection-of-kharagpur-kharagpur-drm-emphasis-on-passenger-facilities-and-hygiene/): खड़गपुर:  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडे ने शुक्रवार को मिदनापुर स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कामों की समीक्षा की। डीआरएम ने पैनल रूम, स्टेशन परिसर, पॉइंट्स और क्रॉसओवर का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की भी हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान पांडे ने नीमपुरा थ्रू और रिसेप्शन यार्ड का भी विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यहां उन्होंने यार्ड प्रबंधन और परिचालन दक्षता का जायजा लिया। साथ ही, रेलगाड़ियों की… - [STR High School में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस](https://radarnews24.in/teachers-day-celebrated-with-joy-in-str-high-school/): सरायकेला:  STR High School सरायकेला संजय में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र नाथ महतो ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह होते हैं, जो स्वयं जलकर अपने विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करते हैं और उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस जैसे बड़े पदों तक पहुँचने लायक बनाते हैं।   विद्यालय के शिक्षकों ने भी डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि उन गुरुओं के प्रति… - [Chaibasa: विजय-II खदान बंदी से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मंत्री दीपक बिरुवा का किया घेराव](https://radarnews24.in/chaibasa-vijay-ii-ii-mine-got-angry-with-villagers-minister-deepak-biruva-surrounded/): गुवा:  टाटा स्टील की विजय-II खदान लंबे समय से बंद है, जिससे सारंडा इलाके की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। रोजगार छिनने से ग्रामीण, ट्रक मालिक, ड्राइवर, खलासी और मजदूरों ने शुक्रवार को गुवा के हाथी चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा के नेतृत्व में हुआ। आंदोलन के दौरान ग्रामीण नेता मुंडा ने साफ कहा कि अगर दुर्गा पूजा से पहले खदान चालू नहीं हुई, तो लोग सड़क और रेल जाम आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खदान बंदी से हजारों परिवार बेरोजगार हो चुके हैं और लोग मजबूरी में दूसरे राज्यों… - [Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने के नियम - भोजन में भूल कर भी न बनाएं यह चीज़ें](https://radarnews24.in/pitru-paksha-2025-the-rules-to-please-the-fathers-should-not-make-these-things-even-by-forgetting-in-food/): नई दिल्ली:  पितृ पक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष या पितृ अमावस्या भी कहा जाता है, इस साल 7 सितंबर से 21 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस पावन अवधि में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और ब्राह्मण भोजन जैसे अनुष्ठान करते हैं। इसे परिवार में एकता और परंपरा के सम्मान का प्रतीक माना जाता है। पितरों को जल अर्पण और भोजन की परंपरा इस समय पितरों को जल अर्पण (तर्पण) किया जाता है। ब्राह्मणों को भोजन कराने की भी परंपरा है, जिसे “पितृ भोजन” कहते हैं। मान्यता है कि इससे पूर्वज प्रसन्न होकर वंशजों… - [देशभर में बारिश-बाढ़ से हाहाकार, पंजाब, हिमाचल, ओडिशा सबसे प्रभावित - हजारों लोग बेघर](https://radarnews24.in/thousands-of-people-are-most-affected-by-punjab-himachal-odisha-due-to-rain-floods-across-the-country/): नई दिल्ली:  कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में तबाही मची है। लाखों लोग प्रभावित हैं और अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1900 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं और 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी 110 किमी… - [Jharkhand: पिता की विरासत संभालने उतरेंगे सोमेश सोरेन, लड़ेंगे घाटशीला उपचुनाव](https://radarnews24.in/somesh-soren-will-contest-ghatshila-by-election-to-handle-jharkhand-fathers-legacy/): घाटशीला:  झारखंड की राजनीति में चर्चित घाटशीला विधानसभा उपचुनाव का सस्पेंस खत्म हो गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई इस सीट पर अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन उतरेंगे। सोमेश का कहना है कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करना उनका कर्तव्य है और घाटशीला की जनता इस बार भी उनके साथ खड़ी होगी। झामुमो की परंपरा और टिकट की संभावना हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि टिकट सोमेश को ही मिलेगा। गिरीडीह उपचुनाव में स्व.… - [Jharkhand: पति की हत्यारोपी की रिहाई के खिलाफ मार्च निकालना पड़ा महँगा, पूर्णिमा नीरज सिंह केस दर्ज](https://radarnews24.in/jharkhand-husband-had-a-march-against-the-release-of-the-killer-of-the-killer/): धनबाद:  झरिया की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पूर्णिमा नीरज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। गुरुवार को धनबाद अदालत में उनके खिलाफ एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि उन्होंने न्यायपालिका और एक जज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वकील ने दाखिल की शिकायत धनबाद कोर्ट के वकील वकार अहमद ने यह शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि सोमवार शाम शहर के रंधीर वर्मा चौक पर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान पूर्णिमा सिंह ने ऐसी बातें कहीं, जिससे अदालत और जज की गरिमा को ठेस पहुंची। कैंडल मार्च की वजह यह कैंडल मार्च पूर्व… - [Deoghar: लूट का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला की चाकू से हत्या](https://radarnews24.in/deoghar-protested-against-robbery-expensive-woman-murdered-with-knife/): देवघर:  देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीती रात लूटपाट के दौरान एक दर्दनाक घटना हुई। बदमाशों ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बदमाश रामु राउत के घर डाका डालने पहुंचे थे। इसी दौरान वृद्ध महिला की नींद खुल गई। जब उसने अपराधियों का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घर के मालिक… ## Pages - [उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित](https://radarnews24.in/district-level-rabi-workshop-organized-in-agriculture-office-on-the-instructions-of-deputy-commissioner/): कृषि उपज में बढ़ोत्तरी को लेकर साझा की गई तकनीकी जानकारी. जमशेदपुर : जमशेदपुर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्दश पर जिला कृषि कार्यालय सभागार, संयुक्त कृषि भवन, खासमहल, परसुडीह में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू शामिल हुई.  जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष खरीफ एवं रबी मौसम में कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, इसका मुख्य उद्देश्य विभाग से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ किसानों को विभिन्न फसल धान, दलहन, तिलहन, मोटे अनाज के उत्पादन को कैसे बेहतर तकनीकी से बढ़ाया जाय… - [Blog](https://radarnews24.in/blog/) - [Home](https://radarnews24.in/home/) - [Home](https://radarnews24.in/home-2/) - [Sponsored Banner](https://radarnews24.in/sponsored-banner/): – Sponsored Ad – - [Blog](https://radarnews24.in/blog-2/) - [RADAR NEWS - नज़र हर खबर पर- Jharkhand Online News Portal](https://radarnews24.in/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)