Bihar: बिहार में आज दिखेगा इंडिया गठबंधन का दम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

पटना:  कांग्रेस के नेतृत्व में बने राष्ट्रीय गठबंधन “इंडिया” की ताकत आज पटना में नजर आएगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा का आज पटना में समापन होगा, जहां पूरे देश से विपक्षी दलों के बड़े नेता जुटेंगे।

बड़े नेताओं की मौजूदगी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिवसेना नेता संजय राउत और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले के आने की पुष्टि हुई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुरुआत से ही राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल रहे हैं और आज भी रहेंगे। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी न्योता भेजा गया है।

कांग्रेस की तैयारी और मीडिया कवरेज
पटना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पूरा संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं के कैंप लगाए गए हैं। राहुल गांधी सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली से विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम के राष्ट्रीय कवरेज के लिए दिल्ली से करीब 100 पत्रकारों को भी बुलाया है।

गांधी से अंबेडकर तक
इस यात्रा का नया सूत्रवाक्य “गांधी से अंबेडकर” रखा गया है। सुबह 10:50 बजे गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद यात्रा शुरू होगी। 12:30 बजे अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण और 12:40 बजे से ढाई बजे तक जनसभा होगी।

यात्रा का रूट
गांधी मैदान से शुरुआत
जय प्रकाश नारायण गोलंबर
एसपी वर्मा रोड
डाकबंगला चौराहा
कोतवाली थाना
बेली रोड होते हुए इनकम टैक्स चौराहा
अंबेडकर पार्क पर समापन

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Bihar: सड़क पर उतरे राहुल-तेजस्वी, बिहार की वोटर अधिकार यात्रा में झारखंड के मंत्रियों की भी हुई एंट्री

 

Spread the love

Related Posts

Bihar: कटिहार में संथाली भाषा और ओल-चिकी लिपि के लिए अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय

कटिहार:  बिहार के प्राणपूर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में आज कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड के खजुरिया प्राइमरी स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…

Spread the love

Bihar: चुनावी हार के बाद तेजप्रताप ने डिजिटल दुनिया में किया कमबैक, शुरू किया नया YouTube चैनल

पटना:  बिहार विधान सभा चुनाव में महुआ सीट से हार के बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी डिजिटल यात्रा फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने करीब 3 दिन पहले नया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *