पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार 65 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है, जिससे अब तक कुल घोषित उम्मीदवारों की संख्या 116 हो गई है।
![]()
![]()
![]()
अतिपिछड़ा समाज को प्रमुख प्रतिनिधित्व
प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी ने समाज में प्रतिनिधित्व के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया है। बिहार में अतिपिछड़ा समाज की संख्या सबसे अधिक है, इसलिए पहली और दूसरी सूची में इस वर्ग के लोगों को कुल एक तिहाई सीटों पर टिकट दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी राजनीतिक दल ने इतने अधिक संख्या में अतिपिछड़ों को टिकट दिया है।
![]()
जातीय संतुलन का ध्यान
जनसुराज की पहली सूची में 51 उम्मीदवार शामिल थे, जिसमें:
अतिपिछड़ा वर्ग: 17 (16 हिंदू और 1 मुस्लिम)
अन्य पिछड़ा वर्ग: 11
सामान्य वर्ग: 9
अल्पसंख्यक वर्ग: 7
अनुसूचित जनजाति: 1 (वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से)
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने दूसरी सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने सभी सीटों पर जातीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार चुने हैं। पहली और दूसरी सूची मिलाकर 116 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आगे भी समाज के सभी वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।