Chakulia : माचाडीहा में स्थापित समरसेबल किसानों के लिए बना वरदान

Spread the love

50 बीघा खेत में किसानों ने की है गरमा धान की खेती.

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव के लुआडीह टोला में 2018 में तत्कालीन विधायक कुणाल षाड़ंगी की विधायक निधि से स्थापित समरसेबल टोला के किसानों के लिए वरदान बना है। समरसेबल के पानी से सिंचाई कर किसान सालों भर खेती करते हैं। इस मौसम में किसान गरमा धान की खेती करते हैं। करीब 50 बीघा खेत में यहां के किसानों ने गरमा धान की खेती की है।

इसे भी पढ़ें : Potka : अवैध बालू कारोबारी के बीच कभी भी हो सकती है हिंसा : सौरभ चटर्जी

 किसानों को जल संकट से मुक्ति मिल गई

एक समय था जब इस टोला के ग्रामीण जल समस्या से त्रस्त थे। नहाने के लिए भटकना पड़ता था। किसानों के मवेशियों के समक्ष भी जल संकट था। सिंचाई की अभाव में किसान साल में मुश्किल से एक बार धान की खेती कर पाते थे। शेष दिनों में किसान बेकार बैठे रहते थे। मगर समरसेबल के स्थापित होने के बाद जल संकट से मुक्ति मिल गई है। जो खेत बरसात के बाद से परती रहा करते थे, में पिछले पांच साल से किसान खेती कर रहे हैं। समय के अनुसार किसान सब्जी की खेती भी करते हैं। टोला के किसान तापस सोरेन, भरत सोरेन, बाजुन सोरेन, मुकुंद राम सोरेन, गोपी नाथ सोरेन, दुला राम टुडू ने कहा कि जब से यह समरसेबल स्थापित हुआ है तब से यहां का जल संकट दूर हो गया है। गरमा धान की खेती कर हम अच्छी कमाई कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें : चाकुलिया : पीडी बागान से भातकुंडा जाने वाली सड़क बनी है परेशानियों की सबब


Spread the love

Related Posts

DAV चिड़िया में श्रद्धा, संस्कृति और संस्कार का अनोखा संगम – हवन, कविता और पुष्पांजलि के साथ गूंजा विद्यालय परिसर

Spread the love

Spread the loveपश्चिम सिंहभूम: डीएवी पब्लिक स्कूल, सेल-संबद्ध चिड़िया में शनिवार को भारतीय शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत महात्मा हंसराज की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ मनाई गई. विद्यालय…


Spread the love

Easter की तैयारी में जुटा क्रिश्चियन समाज, पूर्वजों की स्मृति में सजाए गए कब्र, किया गया रंग-रोगन व सफाई कार्य

Spread the love

Spread the loveपश्चिम सिंहभूम: गुवा स्थित क्रिश्चियन समाज के लोगों ने ईस्टर पर्व की तैयारी में शनिवार को पूरे श्रद्धा भाव से अपने पूर्वजों के कब्रों की सफाई, रंगाई-पुताई तथा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *