Deoghar: कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली 21 मई को, प्रभारी के. राजू लेंगे भाग

Spread the love

देवघर: कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय रैली 21 मई को शहर के आरएन बोस लाइब्रेरी परिसर में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय देवघर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि रैली की सफलता के लिए हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई है। पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसमें सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार
जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति बनाकर मिलकर काम करेंगे। रैली में झारखंड प्रदेश के प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कांग्रेस के चारों मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। सभा स्थल के रूप में आरएन बोस लाइब्रेरी का चयन किया गया है।

भाजपा सरकार पर कड़ा हमला, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आह्वान
जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या हो रही है। संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और संवैधानिक मूल्यों को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में यह रैली जनसंदेश देने के साथ जन आंदोलन का रूप लेगी।

रैली में शामिल होंगे कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी
इस दौरान प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय, प्रदीप नटराज, हेमंत चौधरी, राजीव रंजन उर्फ गुलाब, डॉ. सिराज अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, सुभाष चंद्र मंडल सहित कई जिला पदाधिकारी, सेवादल सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: डेंटल कैंप में 250 लोगों की नि:शुल्क जांच, समाजसेवी पहल को मिला जनसमर्थन


Spread the love

Related Posts

tribute : गुरुजी के निधन से झारखंड की राजनीति में बड़ा शून्य उत्पन्न हुआ: सरयू राय

Spread the love

Spread the loveरांची/जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद शिबू सोरेन के निधन को मर्माहत करने वाला बताया है। यहां…


Spread the love

Homage to Shibu Soren: दिल्ली से रांची पहुंचा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

Spread the love

Spread the loveरांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समुदाय के नेता शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर भारी श्रद्धा और सम्मान के बीच पहुंचा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता,…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *