Deoghar : प्लास्टिक पार्क बनकर तैयार, राज्य सरकार नहीं कर रही आवंटन : निशिकांत

Spread the love

 

– देवीपुर में 120 करोड़ की लागत से बना है प्लास्टिक पार्क

देवघर: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना देवीपुर प्लास्टिक पार्क को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। निशिकांत का कहना है कि 120 करोड़ की लागत से बने प्लास्टिक पार्क का पिछले तीन साल से राज्य सरकार आवंटन नहीं कर रही है। अगर प्लास्टिक पार्क चालू हो जाता है तो देवीपुर दस हजार स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलता। लेकिन राज्य सरकार इसलिए प्लास्टिक पार्क का आवंटन नहीं कर रही है क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें निशिकांत दुबे के रिश्तेदार हैं। लेकिन जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि जिन लोगों ने प्लास्टिक पार्क आवंटन के लिए आवेदन किया है, उसमें ब्राह्मण तक नहीं है। फिर मेरे रिश्तेदार कैसे। निशिकांत का कहना है कि प्लास्टिक पार्क के खुल जाने से देवीपुर के साथ-साथ शंकरपुर का भी विकास होता। यहां सीपेट शुरू होता है, जिससे केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होती। लेकिन राज्य सरकार मशा नहीं है कि देवघर में प्लास्टिक पार्क चालू हो।

प्लास्टिक पार्क एक नजर में

देवघर जिले के देवीपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से प्लास्टिक पार्क बनकर तैयार है।
इसमें केंद्र सरकार ने 150 एकड़ रुपए आवंटित किया है। प्लास्टिक पार्क शुरू हो जाने से करीब 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। राज्य सरकार को प्लास्टिक पार्क की स्थापना के लिए एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) बनाना है। यह जिडको की देख रेख में बनेगा।

क्या-क्या बनेगा

देवीपुर में लगने वाले प्लास्टिक पार्क में घरेलू उपयोग के प्लास्टिक सामान बनाए जाएंगे। ऑटोमोबाइल और टेलीकम्युनिकेशन उद्योग में उपयोग होने वाले प्लास्टिक सामान भी पार्क के प्लांट में बनेंगे। इससे राज्य के बेरोजगार युवा के साथ उद्यमी भी लाभान्वित होंगे।

केंद्र सरकार से 40 करोड़ मिलेगा अनुदान

केंद्र सरकार इस पार्क की स्थापना के लिए 40 करोड़ रुपए का अनुदान देगी। यह राशि एसपीवी को मिलेगी, जो प्रोजेक्ट के निर्माण पर खर्च होगी। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राज्य की पहचान प्लास्टिक हब के रूप में बनेगी।


Spread the love

Related Posts

Senior Citizen Welfare Portal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल: क्या हैं इसके फायदे?

Spread the love

Spread the loveरामगढ़: 2 जून 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु Senior Citizen Welfare Portal — scw.dosje.gov.in — का औपचारिक शुभारंभ किया गया.…


Spread the love

इंडिया गठबंधन के 16 दलों ने प्रधानमंत्री से की विशेष सत्र की मांग, क्या सरकार मानेगी

Spread the love

Spread the loveनई दिल्ली: इंडिया गठबंधन के 16 प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. यह अनुरोध तीन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *