Deoghar: लूट का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला की चाकू से हत्या

देवघर:  देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीती रात लूटपाट के दौरान एक दर्दनाक घटना हुई। बदमाशों ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, बदमाश रामु राउत के घर डाका डालने पहुंचे थे। इसी दौरान वृद्ध महिला की नींद खुल गई। जब उसने अपराधियों का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घर के मालिक और अन्य परिजनों से पूछताछ की है। आसपास के इलाके में भी सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Nuvoco सीमेंट प्लांट की CSR पहल – 10,000 से अधिक लोगों को मिला लाभ

Spread the love

Related Posts

Ranchi: सिल्ली में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, छात्रवृत्ति और वित्तीय संकट पर चिंता

सिल्ली:  सिल्ली में आज रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सिल्ली कॉलेज पानी टंकी के सामने किया गया, जिसका उद्देश्य…

Spread the love

Jharkhand: शीतलहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे – अलर्ट जारी

रांची:  झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से अधिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *