
देवघर : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर तीन नई ट्रेनें चलाने की मांग की। सांसद ने बताया कि गोड्डा-रांची भाया दुमका बासुकिनाथ वंदे भारत, गोड्डा-अजमेर भाया देवघर खाटू श्याम जी व सलासर बालाजी के दर्शन के लिए और गोवा गोड्डा भाया भागलपुर की आवश्यकता से रेल मंत्री को अवगत कराया गया है। रेल मंत्री ने मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का भरोसा दिया है।
इसे भी पढ़ें : Smuggling: बाप DGP – बेटी तस्कर गिरोह की सदस्य, चोरी का तरीका जान कर चौंक जाएंगे आप ! जानिए फिर कैसे पकड़ी गयी तस्करी?