Deoghar: सेवानिवृत्त शिक्षक युगल किशोर तिवारी का निधन, शोक की लहर

Spread the love

 

देवघर:  मोहनपुर प्रखंड के चिहरधनियां निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक युगल किशोर तिवारी का बीती रात उनके निजी आवास पर निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। युगल किशोर तिवारी अपने गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिहरधनियां के प्रधानाध्यापक पद से वर्ष 2010 में रिटायर हुए थे। उनके निधन की सूचना पाकर उनके सगे-संबंधियों के साथ समाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोग अंतिम दर्शन को उनके आवास पहुंचे तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार स्थानीय सपकट्टा श्मशान घाट में किया गया

स्व. तिवारी अपने पीछे पत्नी सुदामा देवी, तीन पुत्र अवनि, रजनी तथा अंजनी तिवारी एवं दो पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय सपकट्टा श्मशान घाट में किया गया। पूर्व मुखिया कांग्रेस नेता सह जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल, डॉ. राजीव रंजन, राजेश यादव, त्रिपुरारी गुप्ता, भोला मंडल, अंजनी प्रकाश ने स्व. तिवारी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, डॉ संजय कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, श्याम किशोर दूबे ने स्व. तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: दो ठेका एजेंसी के खिलाफ एम्स गेट पर मजदूरों का धरना-प्रदर्शन


Spread the love
  • Related Posts

    Deoghar : सलौनाटांड़ पार्क में मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का शक

    Spread the love

    Spread the loveदेवघर :  शहर के सलौनाटांड़ गांव निवासी 18 वर्षीय वीरेंद्र मेहता की लाश सलौना पार्क में मिली है। युवक सोमवार शाम से लापता था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग…


    Spread the love

    Deoghar : पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, हत्या की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveदेवघर : सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में विवाहिता सोनी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2022 में सोनी की शादी सबल पासवान के साथ हुई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *