Chaibasa: बैंक ऑफ़ इंडिया में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक पर FIR

गुवा:  गुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में करोड़ों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। इस कांड में पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पर गंभीर आरोप लगे हैं। वर्तमान शाखा प्रबंधक निलेश कुमार ने इसकी लिखित शिकायत गुवा थाना में दर्ज कराई।

जमशेदपुर कदमा शाखा के वरीय प्रबंधक विश्वजीत कुमार ने विशेष लेखा परीक्षा की। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गुवा शाखा में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के खाते से 2 करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपए अवैध तरीके से निकाल लिए गए।

जांच के अनुसार, 1 जुलाई 2021 को सुदीप सिंकु ने बिना अनुमति पे ऑर्डर जारी कर यह रकम अपने कब्जे में ले ली। इसके अलावा, 16 जनवरी 2023 को उन्होंने धोखाधड़ी कर अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा और कन्हैया कुमार साव के खातों में रकम ट्रांसफर की। बाद में इन खातों से पैसे निकाल लिए गए।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु समेत सभी संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और सभी लेन-देन की बारीकी से पड़ताल हो रही है।

गुवा पोस्ट ऑफिस में हाल ही में हुए हेराफेरी मामले के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया की इस घटना ने लोगों को और चिंतित कर दिया है। इलाके के लोग अब वित्तीय संस्थानों की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Bahragora: बहरागोड़ा में तीन जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के MD ऋतुराज सिन्हा का आकस्मिक निधन, शहर और टाटा ग्रुप में शोक की लहर

जमशेदपुर:  जमशेदपुर शहर में नागरिक सुविधा में योगदान देने वाली टाटा स्टील की अनुसंगिक इकाई टाटा स्टील युआईएसएल के मैंनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का रविवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया।…

Spread the love

Jamshedpur: बागबेड़ा में ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ, राजकुमार सिंह ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर:  बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–4 पर ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। फीता काटकर यह शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *