गिरिडीह: गिरिडीह जिले के निमाड़ीह पंचायत के चरकी गांव से चार दिन पहले लापता हुई दो महिलाओं के शव सोमवार रात गोलगो पहाड़ी जंगल के नाले से मिले। मृतकों की पहचान रिंकू देवी और सोनी देवी के रूप में हुई है।
कैसे हुआ खुलासा
दोनों महिलाएं चार दिन पहले बकरियों के लिए पत्ते लाने जंगल गई थीं लेकिन घर नहीं लौटीं। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट गांव थाना में दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने सोनी देवी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली और संदिग्ध श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया। पहली बार पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था, लेकिन दोबारा सख्ती से पूछने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।
प्रेम-प्रसंग में हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी का सोनी देवी से प्रेम संबंध था। शक है कि उसने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। राज खुलने के डर से उसने रिंकू देवी की भी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। आरोपी की निशानदेही पर ही दोनों शव बरामद हुए।
सोनी देवी का शव अर्धनग्न हालत में मिला, जिससे दुष्कर्म की आशंका और गहरा गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की पुष्टि और स्पष्ट होगी।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के युवक की मौत