
पूर्व विधायक ने कार्यकारिणी सदस्य इकबाल अहमद के कार्यकलाप की आलोचना की
गुवा : झारखण्ड श्रमिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इकबाल अहमद के द्वारा झारखण्ड मजदूर यूनियन के अस्तित्व को असंवैधानिक करार देने की यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक दुलाल भुईंया ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कहा है गुवा माइंस प्रबंधन को इस आशय का पत्र लिखने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत इकबाल अहमद पर कार्यवाही की जाएगी।
श्री भुईंया ने कहा कि मजदूर यूनियन फर्जी एवं असंवैधानिक तरीके से संचालित किए जाने का आरोप पूर्णतः गलत है। यह सांसद दिशुम गुरु शिबू सोरेन से संरक्षित यूनियन है। जब तक सांसद दिशुम गुरु शिबू सोरेन जीवित है संगठन के संरक्षक बने रहेंगे। चूंकि शिबू सोरेन उक्त संगठन के मार्गदर्शक है अतः उनके निर्देशों का सदैव अनुशंसा की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तीन किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
बरहाल झारखंड श्रमिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इकबाल अहमद झारखंड मजदूर यूनियन से जुड़े हुए नहीं है ।अतः उन्हें किसी भी दृष्टिकोण से संस्था व संगठन के विरुद्ध बयान देने का अधिकार नहीं है। दुलाल भुइयां ने कहा कि झारखंड मजदूर यूनियन का गठन 1980 में किया गया था। तब से उक्त संगठन मजदूर, ठेकेदार एवं जमीन हड़पने वाले शोषितों के विरुद्ध लड़ाई लड़ रही है।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : कस्तूरबा गांधी व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय को सीएसआर मद से मिली पुस्तकें