12 जनवरी से रांची में होगा हॉकी इंडिया विमेंस लीग,तैयारी अंतिम चरण में

Spread the love

 

फाइल फोटो

रांचीः हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली झारखंड की धरती पर एक बार फिर हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा होने जा रहा है.राज्य में पहली बार हॉकी इंडिया विमेंस लीग का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में 12 जनवरी से होने जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जनवरी से महिला टीम रांची पहुंचकर मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर देंगी. हॉकी की दीवानगी को देखते हुए और हॉकी के सारे मैच के टिकट हॉकी खिलाड़ियों के लिए निशुल्क रखा गया है. दर्शकों को टिकट ऑनलाइन माध्यम से लेना होगा जो पूरी तरीके से निशुल्क होगा.

 

इसे भी पढ़ेः इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे कॉलेज, अगले साल से होना है शुरू

खेल विभाग और हॉकी झारखंड की ओर से रांची आने वाली महिला टीमों के स्वागत के साथ-साथ स्टेडियम के मेंटेनेंस और रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण पर है. महिला एचआईएल विमेंस लीग की टीम के साथ-साथ पुरुषों के भी एचआईएल के चार मैच रांची में खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 जनवरी 2025 को रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ होगा. हॉकी इंडिया विमेंस लीग के लिए रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चार टीमों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, उड़ीसा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर और सुरमा हॉकी क्लब शामिल है.

झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी दिखाएंगी जलवा

इसमें झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगी, जिसमें सुरमा हॉकी क्लब की ओर से सलीम टाटी और निक्की प्रधान रहेंगी, जबकि दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग वहीं बंगाल टाइगर से ब्यूटी डुगडुग और बिनीमा धान खेलेंगी. इसके साथ ही 18 जनवरी के पुरुषों के एचआईएल के दो मैच जबकि 22 जनवरी और 24 जनवरी 2025 को एक-एक मैच रांची में खेला जाएगा. ऐसे में एक बार फिर हॉकी के फेवर के लिए राजधानी रांची समेत हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली झारखंड की जनता तैयार है, 12 जनवरी से शुरू होने वाले मुकाबले के लिए स्टेडियम को पूरी तरीके से दुरुस्त किया जा रहा है.

झारखंड की बेटियों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रौशन किया

 

भारतीय हॉकी टीम को झारखंड से ओलंपियन माइक किंडो, सिल्वानुस डुंगडुंग , सुमराई टेटे, विमल लकड़ा, वीरेंद्र लकड़ा, अंसुता लकड़ा, अल्मा गुरिया , पुष्पा टोपनो ,अश्रिता लकड़ा जैसे खिलाड़ी मिले है. वहीं वर्तमान में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान और ब्यूटी डुंगडुंग जैसी खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रौशन कर रही है.


Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस लाइन में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में गोलमुरी पुलिस लाइन में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर का सफल समापन हुआ। शिविर का…


    Spread the love

    Jamshedpur: जमशेदपुर में लीगल लिटरेसी वर्कशॉप, LGBTQIA+ समुदाय को सशक्तिकरण का संदेश

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर: जमशेदपुर क्वीयर सर्कल (JQC) द्वारा बुलेवार्ड होटल, जमशेदपुर में आयोजित लीगल लिटरेसी वर्कशॉप सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह कार्यक्रम C19 RM KP ग्रांट प्रोजेक्ट के अंतर्गत Plan India…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *