Homage to Shibu Soren: जमशेदपुर कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दी श्रद्धांजलि, कहा – आंदोलनकारी युग का अंत

Spread the love

जमशेदपुर:  झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस नेता और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने इसे झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए एक “अपूरणीय क्षति” बताया।

पांडेय ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के आदिवासी, गरीब, वंचित और शोषित तबके की बुलंद आवाज थे। उनके नेतृत्व और संघर्षों की बदौलत ही झारखंड राज्य का सपना हकीकत बन पाया। उन्होंने अपने जीवन में कभी समझौता नहीं किया और अंतिम समय तक जनहित की लड़ाई में डटे रहे।

महेंद्र पांडेय ने कहा, “गुरूजी के जाने से झारखंड की राजनीति में एक खालीपन आ गया है। वे न केवल एक नेता थे, बल्कि एक विचार थे, एक आंदोलन थे। उनका जाना आंदोलनकारी राजनीति के एक युग का अंत है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के साथ खड़े हैं।

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    Chandil : नीमडीह प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत गुरूजी शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि 

    Spread the love

    Spread the loveचांडिल : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत डाक बांग्ला में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन क़े निधन मे श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। जिसमें नीमडीह प्रखंड क़े झामुमो कार्योंकर्ताओं…


    Spread the love

    Jamshedpur : मिर्जाडीह में ग्रामीणों के विरोध के बाद टाटा स्टील व अंचल के कर्मचारी बैरंग लौटे 

    Spread the love

    Spread the loveग्रामीणों का आरोप राजकीय शोक के दौरान ऐसी गतिविधि साजिश का हिस्सा जमशेदपुर : एनएच 33 से सटे मिर्जाडीह में बंदोबस्त जमीन की घेराबंदी करने पहुंचे टाटा स्टील…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *