Jamshedpur: भगवान सिंह के कार्यकाल पर उठे सवाल, इस्तीफे की मांग

Spread the love

जमशेदपुर: क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने भगवान सिंह के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु सिंह सभा मानगो के संविधान के अनुसार कोई व्यक्ति तीसरी बार लगातार प्रधान नहीं बन सकता है, लेकिन भगवान सिंह पिछले आठ साल से पद पर काबिज हैं।

 

 

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि भगवान सिंह का कार्यकाल संवैधानिक रूप से मान्य नहीं है, और उनके द्वारा लिए गए सारे फैसले समय आने पर रद्द हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान सिंह गैर संवैधानिक रूप से नए ट्रस्टियों का चयन कर रहे हैं और रविवार को कार्यसमिति की बैठक बुला रहे हैं।

 

 

कुलबिंदर सिंह ने भगवान सिंह से इस्तीफे की मांग की और कहा कि यदि वास्तव में गुरु घर से प्रेम है और पंथ की चढ़दी कला एवं कौम की एकता चाहते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्टी बनाने का फैसला होने वाले नए प्रधान के विवेक पर छोड़ देना चाहिए।

 

 

कुलबिंदर सिंह ने मानगो की संगत से अपील की है कि वह भगवान सिंह के इन कुत्सित चालों का जमकर विरोध करें और जमशेदपुर रजिस्ट्रार को लिखित जानकारी दें। उन्होंने कहा कि भगवान सिंह को पद से उतरवाने के लिए संवैधानिक रूप से आंदोलन करना चाहिए।


Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: जिला व्यवहार न्यायालय में शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुआ अधिवक्ताओं का समुदाय

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर:  झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जमशेदपुर के अधिवक्ता समुदाय ने गहरा शोक जताया। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्यू बार…


Spread the love

Jamshedpur: अंतिम सोमवारी पर ‘दिशोम गुरु’ को समर्पित होगी भजन संध्या, मनोज तिवारी करेंगे शिव स्तुति

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: हर हर महादेव सेवा संघ परिवार ने निर्णय लिया है कि आज शाम होने वाली रजत जयंती भजन संध्या को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *