
जमशेदपुर: पारंपरिक संस्कृति और आदिवासी रीति-रिवाजों का प्रतीक सेन्द्र बोंगा एवं सिंगरई कार्यक्रम इस वर्ष भी तालसा गांव में बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन में दस टीमों ने भाग लिया और दूर-दूर से आए श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा बोंगा बुरू, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ सामूहिक पूजा-अर्चना की। यह सफल आयोजन आदिवासी नव युवक क्लब एवं तालसा ग्राम सभा के अथक प्रयासों से संभव हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के युवा मुखिया कान्हू मुर्मू थे। विशिष्ट अतिथियों में नायके बाबा हबीराम मुर्मू, ANYC के अध्यक्ष साहेबराम मुर्मू, रामचंद्र टुडू, वकील हेंब्रम, गंगाराम मुर्मू, दारोगा हेंब्रम, शिशु मुर्मू, सिदलाल टुडू, कारू टुडू, सिमल टुडू और गालू हंसदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सांस्कृतिक सौहार्द का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। सिंगरई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शिरडी साईं चेरिटेबल ट्रस्ट ने केरूआडूंगरी पंचायत में आयोजित किया अन्नदान कार्यक्रम