Jamshedpur : एनसीपी राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह किया

Spread the love

जमशेदपुर :   एनसीपी राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने कोल्हान दौरे के दौरान झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता से एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ताओ को झारखंड में संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह चऺपई सोरेन किया गया। डॉ पवन पांडेय ने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री चऺपई सोरेन आम जनता खासकर कर आदिवासी समुदाय में काफी चर्चित और विश्वासी चेहरा है। झारखंड में एनडीए के कुनबे को मजबूत करने में चऺपई सोरेन की अहम भूमिका हो सकती है।

जनता हेमन्त सोरेन के सरकार में बहुत परेशानी में हैं

उन्होंने कहा कि आम जनता हेमन्त सोरेन के सरकार में बहुत परेशानी में हैं। झारखंड में बिजली महंगी हो रही है। इसका असर घरेलू तथा औद्योगिक उत्पादन पर पड़ रहा है। इस प्रकार की कई समस्याओं से जूझ रही झारखंड की आम जनता को राहत दिलाने के लिए झारखंड में संगठित होकर सत्ता पक्ष के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है एनडीए घटक दल को। और इसके जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। साथ ही साथ केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के द्वारा आम जनता के हीत के कार्यों को लेकर झारखंड की जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है। और इसके लिए एनडीए में सबसे बड़े दल होने के नाते भाजपा को पहल करनी चाहिए। निश्चित रूप से एनडीए के सभी घटक दलों को मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में अनवर हुसैन मोहम्मद रिजवान तेजपाल सिंह नागा यादव अनमोल दूबे शामिल थे ।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : चतरो गांव में अवैध शराब भट्ठियों को बंद कराने की मांग पुलिस से की गई


Spread the love

Related Posts

DAV चिड़िया में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

Spread the love

Spread the loveमनोहरपुर:  डीएवी पब्लिक स्कूल, चिड़िया में ‘युवा मंथन, विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह और संकल्प के साथ किया गया. कार्यक्रम सीबीएसई, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में…


Spread the love

Saraikela: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की प्रदर्शनी में दिखा नवाचार, प्लास्टिक मैनेजमेंट मॉडल को मिला प्रथम स्थान

Spread the love

Spread the loveसरायकेला:  सरायकेला स्थित कुमार विजय प्रताप सिंहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 6 से 12…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *