Jamshedpur : पचायतें होंगी सशक्त, 6 मुखिया को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का मिला प्रशिक्षण

Spread the love

जमशेदपुर :  भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया में पूर्वी सिंहभूम के 6 मुखिया ने 5 दिवसीय ट्रेनिंग में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेतृत्व कौशल को सशक्त बनाना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और सतत् विकास के लक्ष्य को प्रोत्साहित करने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ प्रोफेसरों ने वित्तीय प्रबंधन, ई गवर्नेस, नेतृत्व कौशल, संवाद कौशल, सामुदायिक भागीदारी, कृषि की नई तकनीकी, प्रोजेक्ट बनाना , डिजिटल तकनीक का उपयोग कर प्रशासनिक काम को आसान करने के लिए अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : सांसद ने 30 अग्नि पीड़ित दुकानदारों के बीच बांटे 7.50 लाख की सहायता राशि

प्रशिक्षण कार्यशाला में केरूआडूंगरी पंचायत के युवा मुखिया कान्हु मुर्मू, पश्चिम हालूदबनी मुखिया सुमन सिरका, पूर्वी कीताडीह मुखिया जोबा मार्डी, मध्य सरजामदा की मुखिया श्रीमती बसंती गुप्ता, मौभंडार पंचायत के मुखिया निताई मुंडा, लावा पंचायत के मुखिया कान्हु राम बेसरा शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, सतत् विकास लक्ष्य की रणनीतियां, डिजिटल प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : सोनारी में बाहा पर्व 10 मार्च को, जाहेरथान कमिटी के अध्यक्ष ने की घोषणा


Spread the love
  • Related Posts

    Gamharia: सकला मार्डी बने राजद के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष

    Spread the love

    Spread the loveगम्हरिया: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को गम्हरिया में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने…


    Spread the love

    Chandil: नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में पौधरोपण किया गया

    Spread the love

    Spread the loveचांडिल : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह परिसर में विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटा शंकर पांडे के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *