Jamshedpur: क्या बदला है मोदी युग में? केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी में मिली हर जवाब की झलक

Spread the love

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पहले, दूसरे और तीसरे कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और नवाचारों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया. इसमें सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत और भारत की वैश्विक छवि जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई.

डिजिटल इंडिया, जनकल्याणकारी योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, विदेश नीति में बदलाव, किसानों के हित में उठाए गए कदम और भारत की वैश्विक मंच पर भूमिका को भी विस्तार से दर्शाया गया.

कार्यक्रम की विशिष्ट उपस्थिति
प्रदर्शनी में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने दिया.
कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंडी चरण साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की पारदर्शिता, जनसेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता की साक्षी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं और आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मोदी सरकार के 11 वर्षों पर बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं उपलब्धियाँ, राज्य सरकार पर किए तीखे सवाल


Spread the love

Related Posts

भारत पर 25% टैरिफ अमेरिका की कूटनीतिक भूल: जय प्रकाश पांडेय

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने को एक गंभीर कूटनीतिक भूल बताया है। उनका…


Spread the love

Jamshedpur: जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ एकजुट हुआ प्रशासन, स्कूलों में होंगे जागरूकता शिविर

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर:  जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में नशीले पदार्थों के उत्पादन, तस्करी और अवैध बिक्री…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *