चाईबासा: चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित आइसा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुवा के युवा खिलाड़ी कृष्णा करुआ ने शानदार प्रदर्शन कर गुआ और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
5 से 9 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 21 देशों के एथलीट शामिल थे, जिनमें चीन, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग और कई अन्य देश शामिल थे। कृष्णा करुआ ने बीआर इंडिया टीम की ओर से हिस्सा लिया और तीन इवेंट—शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड टीम ने कुल 7 पदक हासिल किए, जिनमें कृष्णा करुआ को 3 व्यक्तिगत पदक और राष्ट्रीय टीम की ओर से 2 पदक मिले।
कृष्णा करुआ की इस उपलब्धि से गुवा अयस्क खदान क्षेत्र और झारखंडवासियों में गर्व और खुशी का माहौल है। हजारों स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने कृष्णा करुआ को बधाई दी और उनकी सफलता का जश्न मनाया।