Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तीन जिले सबसे प्रभावित

Spread the love

रांची:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए गुरुवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी गंभीर श्रेणी में आती है।

सात जिलों में यलो अलर्ट
IMD ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement

मानसून अब तक सक्रिय
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक झारखंड में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसकी वजह से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

अब तक 26 प्रतिशत ज्यादा बारिश
1 जून से 3 सितंबर तक झारखंड में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में राज्य में 1034.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 823.7 मिमी होती है।
सबसे अधिक बारिश: सरायकेला-खरसावां (65% ज्यादा)
दूसरे स्थान पर: रांची (54% ज्यादा)
सबसे कम बारिश: पाकुड़ (-19%) और देवघर (-9%)

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: रांची विश्वविद्यालय में पारंपरिक गीत-संगीत से गूंजा करमा उत्सव, मंत्री चमरा लिंडा हुए शामिल
Advertisement


Spread the love

Related Posts

रामगढ़-चितरपुर मार्ग पर टेंपो और पिकअप की टक्कर, एक की मौत – सात गंभीर

Spread the love

Spread the loveरामगढ़:  रामगढ़ जिले के रामगढ़-चितरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। आरोही के पास टेंपो और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर…


Spread the love

Jharkhand: ईद-उल-मिलादुन्नबी पर झंडा उखाड़े जाने से मचा घमासान, टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

Spread the loveरांची:  राजधानी रांची में ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर लगाए गए इस्लामिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को चंदवे–पिठौरिया मुख्य…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *