
जमशेदपुर: राज्य सरकार द्वारा रीगल मैदान को समाहरणालय भवन निर्माण की समीक्षा सूची में शामिल किए जाने पर तीव्र विरोध सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव एवं आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने इसे रीगल मैदान के “पवित्र और गौरवशाली इतिहास” को मिटाने की कोशिश करार दिया है।
कृतिवास मंडल ने कहा कि रीगल मैदान केवल एक खेल का मैदान नहीं, बल्कि जमशेदपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस तथा अनेक राष्ट्रीय व सामाजिक आयोजनों का साक्षी यह मैदान पूरे कोल्हान क्षेत्र की भावनात्मक पहचान है।

क्या है मांग?
कृतिवास मंडल ने स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि राज्य सरकार रीगल मैदान को समाहरणालय निर्माण से संबंधित सूची से तुरंत हटाए। उनका कहना है कि इस ऐतिहासिक धरोहर पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार नहीं होगा।
मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते निर्णय वापस नहीं लिया तो जनआंदोलन की राह अपनाई जाएगी। उन्होंने आमजन, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से इस विषय पर एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन