पटमदा: पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़ा गांव में सोमवार दोपहर एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 20 वर्षीय रिया प्रमाणिक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रिया की शादी महज 15 दिन पहले बिड़ा गांव के ही रवि प्रमाणिक से हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रिया की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी, जिससे वह लगातार नाराज रहती थी।
घटना सोमवार दोपहर की है। जब घर के लोगों ने रिया को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद भी दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने झांककर देखा तो रिया दुपट्टे के सहारे पंखे से झूलती मिली। तुरंत पटमदा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करमपाल भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। रिया के मायके वालों को दोपहर करीब 2 बजे सूचना दी गई। वे शाम चार बजे बिड़ा पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में देर शाम सात बजे शव को नीचे उतारा गया।
रिया के परिजनों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है, लेकिन किसी पर भी आरोप लगाने से इनकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :