Adityapur : रौनियार सेवा समिति के अध्यक्ष बने राम विनोद गुप्ता

Spread the love

 

 

आदित्यपुर: रौनियार सेवा समिति ने चुनाव सभा आयोजित कर अपना अध्यक्ष चुना गया. जिसमे अध्यक्ष राम बिनोद गुप्ता व कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और महासचिव राजेश गुप्ता चुने गये हैं। शुक्रवार को समिति की ओर से आदित्यपुर -गम्हरिया मेन रोड पर स्थित आशीर्वाद भवन में चुनाव सभा सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया था। समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज सेवा की शपथ ली।समिति के संयोजक विश्वमोहन कुमार ने चुनाव परिणाम की घोषणा की ।

सत्र 2025-27 के लिए अध्यक्ष के रूप में चुना गया

समिति के प्रमुख संयोजक विश्वमोहन कुमार ने बताया कि रौनियार सेवा समिति (RSS) के अध्यक्ष को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के द्वारा चुना जाता है। अध्यक्ष बनने के लिए केंद्रीय कार्यकारिणी का समर्थन अनिवार्य होता है। फिलवक्त समिति के पास 3 हजार आजीवन सदस्य हैं और कार्यकारिणी समिति में 100 सदस्य होते हैं। इस सत्र 2025-27 के लिए अध्यक्ष के रूप में एसबीआई. से सेवानिवृत्त बैंककर्मी व समाजसेवी राम बिनोद गुप्ता को चुना गया।

भावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया । राजेंद्र प्रसाद,काशी नाथ गुप्ता, दिलिप गुप्ता,अर्जून प्रसाद को उपाध्यक्ष,कार्तिक चंद्र साहु को सचिव, योगेंद्र प्रसाद को कोषा अध्यक्ष,मंटु कुमार को मिडिया प्रभारी चुना गया। धर्म गुप्ता समिति के अंकेक्षक होंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम बिनोद गुप्ता ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए रौनियार सेवा समिति की ओर से कई रचनात्मक और सेवा भावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर संयोजक बिनोद गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, नवल गुप्ता ,सुरज गुप्ता, श्याम प्रकाश, बुद्धेश्वर साहू, डॉक्टर संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।


Spread the love
  • Related Posts

    Har har mahadeo : भजन संध्या के लिए दुल्हन की तरह सजा कालीमाटी रोड, मनोज तिवारी करेंगे भजनों की वर्षा 

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर :  श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त (सोमवार) की शाम 6 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली 25वीं भव्य…


    Spread the love

    UCIL में मजदूरों की बहाली को लेकर ठेका यूनियन का प्रबंधन को अल्टीमेटम, पोटका विधायक संजीव सरदार को भी सौंपा ज्ञापन

    Spread the love

    Spread the love14 दिन में बहाली नहीं तो 15वें दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी पोटका : यूसिल नरवा पहाड़ माइंस की आठ ठेका इकाइयों में टेंडर अवधि समाप्त होने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *