Shardiya Navratri 2025: इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, घटस्थापना से विजयादशमी तक ऐसे रहेगा नवरात्रि का कैलेंडर

जमशेदपुर:  हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाली शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर से शुरू होगी। नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना (कलश स्थापना) से होती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। खासकर बिहार, झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल में यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

दुर्गा पूजा 28 सितंबर से
नवरात्रि का मुख्य आकर्षण दुर्गा पूजा 28 सितंबर (महाषष्ठी) से शुरू होगी और पांच दिनों तक चलेगी। इस दौरान महाषष्ठी, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर
22 सितंबर – प्रतिपदा (शैलपुत्री पूजा)
23 सितंबर – द्वितीया (ब्रह्मचारिणी पूजा)
24 सितंबर – तृतीया (चन्द्रघण्टा पूजा)
26 सितंबर – चतुर्थी (कूष्माण्डा पूजा)
27 सितंबर – पञ्चमी (स्कन्दमाता पूजा)
28 सितंबर – महाषष्ठी (कात्यायनी पूजा)
29 सितंबर – महासप्तमी (कालरात्रि पूजा)
30 सितंबर – महाअष्टमी (महागौरी पूजा)
1 अक्टूबर – महानवमी (सिद्धिदात्री पूजा)
2 अक्टूबर – विजयादशमी

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
घटस्थापना सोमवार, 22 सितंबर को की जाएगी।
सुबह का मुहूर्त: 06:09 बजे से 08:06 बजे तक (1 घंटा 56 मिनट)
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 बजे से 12:38 बजे तक (49 मिनट)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। हाथी की सवारी को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इसे समृद्धि, उन्नति और शांति का प्रतीक माना जाता है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महालक्ष्मी मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora: 200 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ नवकेलबर महोत्सव का शुभारंभ, पुरी से आए पंडितों ने की विधिवत पूजा

    बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव में शनिवार से श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु के नवकेलबर की पाँचवीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

    Spread the love

    Seraikela : सरायकेला में माता अन्नपूर्णा एवं भगवान भोलेनाथ का भव्य पूजा‑उत्सव आयोजित

    भक्तों ने विधिपूर्ण पूजन कर मां अन्नपूर्णा से सुख‑समृद्धि की प्रार्थना की मां अन्नपूर्णा के भव्य उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ सरायकेला : गुरुवार को सरायकेला एवं आसपास के क्षेत्रों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *