Shibu Soren Passes: नहीं रहे झारखंड के ‘गुरुजी’, हेमंत सोरेन बोले- “आज मैं शून्य हो गया”

Spread the love

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और किडनी संबंधी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे।

अस्पताल में ही बेटे हेमंत सोरेन थे मौजूद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अपने पिता के साथ अस्पताल में थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख जताते हुए लिखा –
“आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…”

झारखंड के ‘गुरुजी’ – आदिवासी पहचान की आवाज

  1. शिबू सोरेन को पूरे झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था।
  2. उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन में नेतृत्व किया।
  3. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।
  4. JMM के गठन में उनकी अहम भूमिका रही और उन्होंने आदिवासी अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार
शिबू सोरेन को जून के आखिरी हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

राज्यभर में शोक और श्रद्धांजलि
उनकी मौत की खबर सामने आते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर फैल गई।
राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
लोगों का कहना है कि गुरुजी का जाना झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत है।

झारखंड की राजनीति को दी नई दिशा
उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर सामाजिक चेतना का आंदोलन खड़ा किया।

खनन, भूमि अधिकार और स्वशासन जैसे मुद्दों पर उन्होंने जोरदार आवाज उठाई।

उनकी राजनीतिक यात्रा संघर्ष और सेवा का प्रतीक मानी जाती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: शिबू सोरेन की तबीयत नाजुक, CM हेमंत फिर पहुंचे दिल्ली

 


Spread the love
  • Related Posts

    Shibu Soren Passes Away: राज्य के ‘आदिवासी मसीहा’ तीन बार के CM – तीन बार कोयला मंत्री – झारखंड की राजनीति का एक युग खत्म

    Spread the love

    Spread the loveरांची:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन अब इस दुनिया में नहीं हैं। सोमवार सुबह 8:56 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम…


    Spread the love

    Deoghar Sharavani Mela 2025: सावन की अंतिम सोमवारी, कांवरियों की 5 किमी लंबी कतार से गूंजा देवघर – देखें Video

    Spread the love

    Spread the loveदेवघर:  श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर देवघर का बाबा बैद्यनाथ धाम श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। मंदिर की ओर बढ़ती कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ पार कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *