
देवघर : जसीडीह के गिद्दापाथर गांव में गुरुवार सुबह में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान अंजन कुमार मंडल (24) के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने अपने विपक्षियों पर युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पाकर जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। युवक के भाई विकास कुमार मंडल ने बताया कि उनकी जमीन पड़ोसी हड़पना चाहते है। जिसको लेकर पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी जमीन के विवाद को लेकर अंजन की पहले हत्या की गई। उसके बाद लाश को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को सुबह में ही फोन किया गया, लेकिन 2 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पूर्व में भी जमीन विवाद के केस में पुलिस का रवैया अच्छा नहीं था और काफी मशक्कत के बाद थाने में शिकायत दर्ज हुई थी।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: स्टेट लेवल हैंडबॉल चैम्पियन ट्रॉफी में सरायकेला-खरसावां जिला टीम ने जीता खिताब