Gua : बोलानी खदान क्षेत्र के जंगल में मिला वृद्ध का शव, 24 मार्च से थे लापता

Spread the love

 

गुवा : 60 वर्षीय अरुण झा का शव शुक्रवार 28 मार्च को किरीबुरु से सटे ओडिशा के बोलानी खदान स्थित एफ एरिया के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला।
शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वृद्ध अरुण झा 24 मार्च की अहले सुबह से लापता थे और परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। शव की बरामदगी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बैंकमोड़, किरीबुरु निवासी अरुण झा रविवार को तड़के करीब 3 बजे अपने घर से अचानक निकल गए थे और वापस नहीं लौटे।

भूलने की बीमारी थी

परिजनों ने उन्हें आसपास, पड़ोस व संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उनके बेटे मुनटुन झा ने बताया कि उनके पिता को भूलने की बीमारी थी और इससे पहले भी वह दो-तीन बार रास्ता भटक चुके थे, मगर हर बार वापस लौट आए थे या खोज लिए गए थे। इस बार उनकी तलाश नाकाम रही। शुक्रवार दोपहर किरीबुरु से कुछ युवक बकरी चराने के लिए ओडिशा के सीमावर्ती जंगल की ओर गए थे।

झाड़ियों के पास एक शव पड़ा देखा

एफ एरिया के जंगल में उन्होंने झाड़ियों के पास एक शव पड़ा देखा। घबराकर वे तुरंत किरीबुरु लौटे और गांव की मुखिया पार्वती किड़ो को घटना की जानकारी दी। मुखिया पार्वती किड़ो ने तुरंत अरुण झा के पुत्र मुनटुन झा को सूचना दी। इसके बाद परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। शव वृद्ध अरुण झा का ही था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: सुप्रीम कोर्ट की परियोजना के अंतर्गत चयनित हुए 11 मेडिएटर्स को MCPC ने किया सम्मानित

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: सुप्रीम कोर्ट की मेडिएशन एंड काउंसिलेशन प्रोजेक्ट कमिटी (एमसीपीसी) द्वारा जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के 11 मध्यस्थों (मेडिएटर्स) को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है. यह प्रमाण…


Spread the love

Jamshedpur: क्या गांव-गांव तक पहुंच रही हैं सुविधाएं? ज़मीनी सच्चाई से रुबरु हुआ प्रशासन

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: जिले के विभिन्न पंचायतों और वार्डों में सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं व कल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने के लिए जिला दण्डाधिकारी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *