Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वालों को किया गया सम्मानित

Spread the love

जमशेदपुर :  बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम स्थित श्याम-अर्पण (छत्तीसगढ़ भवन) में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अग्रविभूति अलंकरण 2025 समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया. दीपक अग्रवाल (रामुका), जमशेदपुर, झारखण्ड, को “अग्रश्री रक्तवीर पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।  दीपक अग्रवाल (रामुका) को यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार, अग्रवाल समाज के  बृजमोहन अग्रवाल, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार जी मित्तल, अलंकरण समारोह राष्ट्रीय संयोजक  उमा बंसल ने प्रदान किया। विगत 25 साल से रक्तदान मे अपनी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर इस मुकाम को हासिल की है! विगत अग्र अलंकरण 2024 समारोह कोलकाता मे आयोजित मे भी “विशिष्ट प्रतिभा सम्मान” से किया गया था! “भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी” के आजीवन सदस्य भी है। दीपक अग्रवाल (रामुका) अपने जन्मदिन स्थान जमशेदपुर मे कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थावो से जुड़े हुए है।

“कोषाध्यक्ष” पद पर है

वर्तमान में मारवाड़ी समुदाय द्वारा संचालित 100 वर्षों का प्राचीन मंदिर लगभग 40 हज़ार स्क्वायर फिट स्थान में मध्य में निर्मित ” राजस्थान शिव मंदिर कमिटी” (स्थापित -1926) के “कोषाध्यक्ष” पद पर है! उपरोक्त मंदिर परिसर मे 3 विवाह एवं अन्य समारोह की सम्पूर्ण व्यवस्था है। एवं “राजस्थान सेवा सदन – मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल” (स्थापित – 1988), 36 बेड की सुविधा युक्त के “कार्यकारी सचिव” भी है। दीपक अग्रवाल (रामुका) राजस्थानी समाज के कई विभिन्न संस्थावो से जुड़े हुए है।  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं झारखण्ड प्रांतीय सदस्य्ता संयोजक के पद पर है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जनता दल ने जवाहर नगर रोड नंबर 6 में चलाया संपर्क समस्या समाधान अभियान


Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : शहीद उधम सिंह का बलिदान देशप्रेम की पराकाष्ठा का प्रतीक : अमरप्रीत सिंह काले

    Spread the love

    Spread the loveशहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि जमशेदपुर : राष्ट्र के वीर सपूत, अद्वितीय साहस और अटूट संकल्प के प्रतीक, महान क्रांतिकारी शहीद…


    Spread the love

    Jamshedpur : परसुडीह दुष्कर्म पीड़िता एवं परिवार की सुनिश्चित होगी सुरक्षा : उपायुक्त 

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित बच्ची एवं परिवार को मिल रही धमकियों को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला जमशेदपुर :  परसुडीह थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को पांच वर्षीय मासूम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *