बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर मटिहाना गांव के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में गुड़ाबांदा के हड़ियान निवासी हीरो मुंडा (45) और भद्र मुंडा (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों खंडामौदा से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे।
मटिहाना के पास सामने से आ रही एक बाइक से इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि दोनों सवार सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग निकला।
घटना देखते ही स्थानीय लोग बिना देर किए घायलों की मदद को पहुंचे। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल किया और प्राथमिक मदद देने की कोशिश की।
ग्रामीणों की तेजी के कारण दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी बहरागोड़ा पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए दोनों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से चल रहा था विवाद