Vice President Election: विपक्ष आज करेगा उपराष्ट्रपति पद के साझा उम्मीदवार का ऐलान, दौड़ में महात्मा गांधी के परपोते भी शामिल

Spread the love

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अभी तक अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है।

विपक्ष आज करेगा नाम का ऐलान
विपक्षी दलों की अहम बैठक आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी। उम्मीद है कि इस बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक अपने साझा उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगा।

Advertisement

किन नामों पर हो रही चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष कई संभावित नामों पर विचार कर रहा है।
ISRO के पूर्व वैज्ञानिक मैलस्वामी अन्नादुरई, जिन्होंने चंद्रयान-1 की अगुवाई की थी।
DMK सांसद तिरुचि सिवा।

महात्मा गांधी के परपोते और इतिहासकार तुषार गांधी।
इसके अलावा महाराष्ट्र से किसी दलित बुद्धिजीवी का नाम भी चर्चा में है। विपक्ष चाहता है कि इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

New Delhi : महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
Advertisement


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में Hemant Soren होंगे खास मेहमान, विपक्षी एकता दिखाएगा बड़ा मंच

    Spread the love

    Spread the loveपटना:  राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोटर अधिकार यात्रा अब अंतिम पड़ाव पर है। इसका समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसभा…


    Spread the love

    डॉलर का विकल्प बनेगा SCO की बैठक: J. P. पांडेय

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की चीन में होने वाली बैठक में शामिल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *