West Singhbhum: झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की इकाई गठित, गीता बहादुर बनीं अध्यक्ष

Spread the love

गुवा: शनिवार को गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का उद्देश्य संगठन का विस्तार करते हुए महिलाओं को इससे जोड़ना और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना था.

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन उपस्थित रहीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम, और समाजसेवी नजीर खान मौजूद थे.

बैठक में सर्वसम्मति से गीता बहादुर को गुवा झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुना गया. वहीं, रजनी पिंगुवा को सचिव और लता कर्मकार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. अन्य पदों के लिए नामों की घोषणा आगामी बैठक में की जाएगी.

मुख्य अतिथि लक्ष्मी सुरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज भी महिला मजदूरों के साथ शोषण और अत्याचार की घटनाएं सामने आती हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर महिला मोर्चा का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है, ताकि महिला श्रमिकों को एक संगठित मंच मिल सके.

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से हर क्षेत्र में महिला श्रमिकों को जोड़ने और सशक्त करने का कार्य जारी है. गुवा में हुई यह बैठक इसी दिशा में एक अहम कदम है.

बैठक में पदमा केसरी, ममता देवी, सुमी दास, अनुराधा राव, संजू कर्मकार, मीना देवी, नीलम समद, महादेवी सिंहा, शांति गोप, अंजलि नायक, अनीता देवी, संतोषी महाकुड़ समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: सरकारी ज़मीन से हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस और प्रशासनिक टीम रही मौजूद


Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर जमशेदपुर की बेटी ने फहराया झंडा

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर:  जीवन के ऊंचे मुकामों तक पहुंचना सिर्फ लक्ष्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है — और इस यात्रा को डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व छात्रा निशा आनंद ने…


Spread the love

भारत पर 25% टैरिफ अमेरिका की कूटनीतिक भूल: जय प्रकाश पांडेय

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने को एक गंभीर कूटनीतिक भूल बताया है। उनका…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *