युवाओं पर अत्याचार का प्रतीक बन गयी है बिहार में डबल इंजन की भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी

पटना : बिहार सरकार द्वारा बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में युवाओं पर अत्याचार का प्रतिक बन गया है भाजपा की डबल इंजन की सरकार.

इसे भी पढ़ें : सोमवती अमावस्या पर इस खास विधि से करें पूजा, मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

 

तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार

उल्लेखनीय है कि बीपीएससी की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में विरोध कर रहे प्रदर्शनकाारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने रविवार को पानी की बौछार की और हल्का बल भी प्रयोग किया. इसके साथ ही पुलिस द्वारा जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर समेत लगभग 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया.

इसे भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया में प्लेन क्रैश, हादसे में 151 लोगों की हुई मौत

 

लाठी चार्ज करना अमानवीय – प्रियंका

परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार की जिम्मेवारी है. लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर ‘डबल अत्याचार’ का प्रतीक बन गया है.

इसे भी पढ़ें : ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन ने स्वर्गीय रतन टाटा की जयंती पर विशेष सभा का किया आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time