बहरागोड़ा : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े आदेशों और स्थानीय प्रशासन की लगातार पैनी नजर के बावजूद क्षेत्र में बालू माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम जिला खनन विभाग और बहरागोड़ा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त नाकेबंदी कर अवैध बालू तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर चोट की। इस औचक छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बालू से ओवरलोड छह भारी वाहनों को रंगे हाथ दबोच लिया, जिनमें चार विशालकाय 16-चक्का ट्रक (WB33F1146, WB33F2673, WB33F3007, WB29C2785) और दो तेज रफ्तार हाईवा (WB33M8061, WB33N8989) शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई साफ तौर पर बयां करती है कि बेखौफ तस्करों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, जो प्रशासनिक सख्ती को भी लगातार चुनौती दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने सभी छह वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और उनके दस्तावेजों की गहनता से स्क्रूटनी की जा रही है। साथ ही प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

Jamshedpur : NTTF गोलमुरी में कर्मचारियों के समर्पण और योगदान को मिला सम्मान
Jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों को रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता का दिया गया प्रशिक्षण
Jamshedpur : परसुडीह में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन के आरोप में पांच गिरफ्तार
Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु
Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन





























































































