Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड और जलेश्वर स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 54 पर तैनात गेटमैन गोपाल नाथ को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात करीब 11:47 बजे 15673 चार्लापल्ली-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस समपार फाटक से गुजर रही थी। इसी दौरान गोपाल नाथ की नजर ट्रेन के पिछले हिस्से में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या पर पड़ी। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बिना देर किए लाल हाथ संकेत दिखाकर ट्रेन के चालक दल को सतर्क किया। साथ ही अमरदा रोड के स्टेशन मास्टर को भी इसकी सूचना दी गई।

सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को सुरक्षित रूप से रोकने के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) बिजली आपूर्ति बंद की गई। गेटमैन की समय पर दिखाई गई सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना को टालने में मदद मिली।
डीआरएम ललित मोहन पांडेय ने गोपाल नाथ की कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और जिम्मेदारी की सराहना की। रेलवे की ओर से उनके इस कार्य को सुरक्षित रेल परिचालन के प्रति कर्मचारियों की सजगता और प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया गया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time