Jamshedpur : बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़ाए

श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम का ताला व शीशा तोड़कर की थी चोरी, सीमेंट दुकान में हुई पुरानी चोरी का भी खुलासा

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-3 स्थित विजया गार्डेन के पास श्रेष्ठम स्वीट्स दुकान और टॉम जिम में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी राहुल सामड को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही, जून माह में बिरसानगर के जोन नंबर-4 स्थित एक सीमेंट दुकान में हुई चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को जोन नंबर-1 निवासी स्वर्गीय जुगल राम के पुत्र सकलदेव राम के लिखित आवेदन के आधार पर बिरसानगर थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया था। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 324(4), 305(a), 305(e), 331(4) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि जोन नंबर-3 में विजया गार्डेन के पास स्थित श्रेष्ठम स्वीट्स दुकान और टॉम जिम का ताला एवं शीशा तोड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान एवं जिम परिसर से नकदी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की और अप्राथमिकी अभियुक्त राहुल सामड को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया।

पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के सामान के साथ घटना में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

सीमेंट दुकान में चोरी का भी खुलासा

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों ने इससे पहले जून माह में बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित एक सीमेंट दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान दुकान से दो स्मार्ट मोबाइल फोन और नकदी चोरी की गई थी। पुलिस ने सीमेंट दुकान से चोरी किए गए दोनों स्मार्टफोन आरोपियों के पास से बरामद कर लिए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से बिरसानगर क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत डालसा ने बहरागोड़ा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम , 31 तक चलेगा अभियान

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, घाटशिला के तत्वाधान में नालसा द्वारा चलाये जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड…

Spread the love

Jamshedpur : कुशवाहा संघ के कुश-जयंती कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित 

जमशेदपुर : साकची स्थित कुश भवन में कुशवाहा संघ जमशेदपुर के द्वारा कुश-जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और भगवान कुश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time