Jamshedpur : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत डालसा ने बहरागोड़ा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम , 31 तक चलेगा अभियान

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, घाटशिला के तत्वाधान में नालसा द्वारा चलाये जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड के टीपीएस एवं डीएवी पब्लिक स्कूल और +2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डालसा की ओर से लीगल एड डिफेंस कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा और डिप्टी चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

इस दौरान इन लोगों ने स्कूली बच्चों को चाईल्ड प्रोटेक्शन, बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर सुरक्षा, गुड टच, बैड टच, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, डायन प्रथा आदि कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया । इसके साथ ही पॉक्सो अधिनियम, पॉश एक्ट के प्रावधानों, डालसा के कार्य व उद्देश्य तथा बच्चों को किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने तथा उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए डालसा के टोल फ्री नंबर 15100 और पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक एवं प्रेरित किया किया गया।

वक्ताओं ने स भी विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया, ताकि हर नागरिक अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो सके । कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं विद्यालय समुदाय को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, सम्मान एवं कानूनी संरक्षण प्राप्त होना चाहिए। सुरक्षित बचपन अभियान बच्चों को जागरूक बनाने तथा बाल संरक्षण के प्रति विद्यालय एवं समाज की जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ।

मौके पर विदेश सिन्हा ने कहा कि आज सुरक्षित बचपन अभियान का शुभारंभ किया गया है जो 31अक्टूबर तक चलेगा । जागरूकता अभियान में पीएलवी के रूप में आनंद साव , राजेश प्रहराज, बलिराम हेंब्रम शंपा रानी , चंपा रानी साव , अनुराग साव , राजा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कुशवाहा संघ के कुश-जयंती कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कुशवाहा संघ के कुश-जयंती कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित 

जमशेदपुर : साकची स्थित कुश भवन में कुशवाहा संघ जमशेदपुर के द्वारा कुश-जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और भगवान कुश…

Spread the love

Jamshedpur : अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ DC-SSP सख्त, नियमित जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सोमवार जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time