Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने राज्य के वन मंत्री को पत्र भेजा है। पत्र की प्रतिलिपि पुरुलिया के संभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को भी भेजी गई है।

संगठन ने पुरुलिया वन प्रमंडल के अंतर्गत लंबित सभी आवेदनों की समीक्षा, आवश्यक जांच पूरी करने और पात्र आवेदकों को सरकारी नीति के अनुसार नौकरी देने की मांग की है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो के मुताबिक, राज्य सरकार की घोषित नीति के तहत वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार के एक पात्र सदस्य को रोजगार देने का प्रावधान है। इस नीति के तहत कई परिवारों को नौकरी मिल चुकी है, लेकिन पुरुलिया वन प्रमंडल में अब भी कई आवेदन लंबित हैं।

जेएसएम का कहना है कि परिवार के कमाऊ सदस्य की वन्यजीव हमले में मौत होने से परिजनों को लंबे समय तक आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकारी रोजगार नीति का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। संगठन ने वन विभाग से लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा कर पात्र परिवारों को रोजगार का लाभ सुनिश्चित करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time