Potka : मां के स्वस्थ होने पर नंगे पांव चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले जयकुमार राज

पोटका : मां के कैंसर से स्वस्थ होने की कामना को लेकर असम के जयकुमार राज ने बाबा भोलेनाथ से संकल्प लिया था कि मां के ठीक होने पर वह नंगे पांव संपूर्ण भारत की धार्मिक यात्रा करेंगे। मां के स्वस्थ होने के बाद जयकुमार ने अपना संकल्प पूरा करने के लिए चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा शुरू कर दी है।

जयकुमार के अनुसार, मां के कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर ने सात लाख रुपये की मांग की थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह इतनी बड़ी रकम जुटाने में असमर्थ थे। इस कठिन परिस्थिति में उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की और मां के स्वस्थ होने पर नंगे पांव धार्मिक यात्रा करने का संकल्प लिया।

अपनी इसी मनोकामना को पूरा करने के लिए जयकुमार असम से यात्रा पर निकल पड़े हैं। यात्रा के दौरान हल्दीपोखर पहुंचने पर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, चिंटू अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया और सम्मानित किया। साथ ही उनकी यात्रा की सफलता और मंगलमय सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें : Potka : बड़ाभूमरी में महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, रंगोली व अल्पना प्रतियोगिता आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

One thought on “Potka : मां के स्वस्थ होने पर नंगे पांव चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले जयकुमार राज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time