Jamshedpur : आईडीटीआर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने ली ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ

जमशेदपुर : इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अंजन कुंडू की उपस्थिति में कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण तथा अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करेंगे, न तो रिश्वत लेंगे और न ही रिश्वत देंगे। साथ ही, भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी गतिविधि के प्रति सजग रहेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपने आचरण में नैतिक मूल्यों को अपनाने और ईमानदारी को प्राथमिकता देने की अपील की। वहीं मुख्य सतर्कता अधिकारी अंजन कुंडू ने सतर्कता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिकता किसी भी संस्थान की कार्यसंस्कृति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सभी से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने तथा अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान में ईमानदार एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर आईडीटीआर के अधिकारी,कर्मचारी एवं काफी संख्या में छा़त्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही पटाखा दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, दो दुकानें सील


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time