Bahragora : जामजुरकी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, मुखिया राम मुर्मू ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी गांव में खेलप्रेमियों और युवाओं के भारी उत्साह के बीच दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया राम मुर्मू द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला धानघोरी और बागडीहा की टीमों के बीच बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद धानघोरी की टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस अवसर पर मुखिया राम मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है, जिससे क्षेत्र में खेल भावना और आपसी भाईचारे को एक नया आयाम मिलेगा। टूर्नामेंट के इस ऐतिहासिक और सफल आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान सुराई मुर्मू, माणिक चंद्र मुर्मू, सुशील मुर्मू, सुनील मुर्मू, आकाश टुडू, चुनू टुडू, जासेन टुडू, अजय टुडू, बाजुन टुडू, माणिक टुडू, शुभेंदु हांसदा, कान्हू राम मुर्मू, अकील टुडू, भीम टुडू, जगन्नाथ टुडू, आनंद टुडू, मार्शल टुडू, विश्वजीत राणा और शुकरा पातर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora :  फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुआ आयोजन, CISF जवानों ने लगाई दौड़

जादूगोड़ा : गृह मंत्रालय के निर्देश पर यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने इंस्पेक्टर पवन कुमार व बलविंदर सिंह की अगुवाई में शनिवार को…

Spread the love

Potka : माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती सह विजया सम्मेलन का आयोजन, त्याग और तपस्या की जीवंत मूर्ति थीं योगेश्वरी मां : सुनील कुमार दे

अशुभ शक्ति पर शुभ शक्ति की विजय ही विजया दशमी का मूल भाव : शंकर चंद्र गोप पोटका : हाता स्थित माताजी आश्रम हाता में आश्रम की संस्थापिका योगेश्वरी मां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time