Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। जहाँ धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार थी और कटाई का काम चल रहा था। वहीं कृषि विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर को 8.6 एमएम और 29 अक्टूबर को 63.4 एमएम यानी कुल लगभग 70 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते खेतों में जलजमाव होने और काटकर रखे गए धान के भीगकर सड़ने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा से अन्नदाताओं को फिर भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है।जिसे देखते हुए कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है और फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत संबंधित फसल बीमा कंपनी को सूचना देने के साथ-साथ अधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की है ताकि समय रहते बीमा लाभ और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध पटाखा दुकान संचालकों पर होगी कानूनी कार्रवाई, बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को SDO ने चेताया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ‘ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते’ के तहत RPF ने 16 नाबालिग लड़कों का किया रेस्क्यू, सुरक्षित संरक्षण की कार्रवाई जारी

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो अलग-अलग घटनाओं में 16 नाबालिग लड़कों को बचाया। ये सभी बिना अभिभावकों की अनुमति के…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीआरएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलायी सत्यनिष्ठा की शपथ

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को…

Spread the love

One thought on “Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time