जमशेदपुर : मीडिया में अवैध पटाखा बिक्री की खबर चलने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई की है। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा में बिना लाइसेंस के चल रही दो पटाखा दुकानों पर प्रशासन ने छापेमारी कर उन्हें तत्काल बंद करा दिया है। दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा कारोबार पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने की छापेमारी
बीडीओ सुमित कुमार, सीओ मनोज कुमार और सुंदरनगर थाना प्रभारी अजित मुंडा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम कुदादा पहुंची। टीम ने वहां चल रही दो पटाखा दुकानों – मेगोटिया इंटरप्राइजेज और माँ बनभोरी ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान जब दोनों दुकानदारों से पटाखा बिक्री का लाइसेंस मांगा गया तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों को मौके पर ही बंद करवा दिया।
कठोर कार्रवाई की चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली के दौरान बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दोनों दुकानदारों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही प्रशासन ने पूरे सुंदरनगर क्षेत्र में अन्य अवैध पटाखा दुकानों की जांच जारी रखने का भी संकेत दिया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़ाए
There is no ads to display, Please add some


















































