Jamshedpur : एमवे इंडिया का स्टोर नेटवर्क बढ़ाने पर जोर, देशभर में 85 से अधिक स्टोर संचालित

जमशेदपुर : स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया ने देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी की यह पहल ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच सहभागिता बढ़ाने तथा भारत में दीर्घकालिक विकास रणनीति को मजबूती देने के उद्देश्य से की गई है। इस विस्तार की शुरुआत एमवे के प्रेसिडेंट एवं सीईओ माइकल नेल्सन ने गुरुग्राम में नए स्टोर और एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कर की।

कंपनी ने पिछले वर्ष 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी, जिसका एक हिस्सा स्टोर नेटवर्क के विस्तार और मौजूदा केंद्रों के उन्नयन पर खर्च किया जाना था। माइकल नेल्सन ने कहा कि एमवे की वैश्विक विकास यात्रा में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय उपभोक्ताओं में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को लेकर बढ़ती जागरूकता को देखते हुए कंपनी ऐसे केंद्र विकसित कर रही है, जहां ग्राहक उत्पादों को करीब से समझ सकें और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ सीधे जुड़ सकें।

एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा कि कंपनी के स्टोर केवल बिक्री केंद्र नहीं, बल्कि ग्राहकों से जुड़ने और समुदाय विकसित करने के मंच हैं। कंपनी स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में एमवे इंडिया के देशभर में 85 से अधिक स्टोर हैं। पिछले कुछ महीनों में 14 से अधिक स्टोर खोले गए हैं या उनका नवीनीकरण किया गया है।

इनमें पुणे, कोलकाता, सिलीगुड़ी, इम्फाल, भागलपुर, अहमदाबाद और आगरा जैसे शहर शामिल हैं। कंपनी अगले तीन से चार वर्षों में और स्टोर खोलने तथा मौजूदा केंद्रों को आधुनिक बनाने की योजना बना रही है। भारत में परिचालन के 30 वर्ष पूरे करने की ओर बढ़ रही एमवे का लक्ष्य डायरेक्ट सेलिंग नेटवर्क को मजबूत करना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन, 19 को निकलेगी निशान यात्रा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Jamshedpur : चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन, 19 को निकलेगी निशान यात्रा

जमशेदपुर :  श्री श्याम कला भवन, चांडिल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव को लेकर श्याम मंदिर परिसर में निमंत्रण कार्ड और पोस्टर का विमोचन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time