Jamshedpur : प्रमथनगर दुर्गापूजा पूजा कमेटी के अध्यक्ष का शराब के नशे में मारपीट करना अशोभनीय, कार्रवाई करे पुलिस : मानिक मल्लिक

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष सह झामुमो नेता मानिक मल्लिक ने प्रमथ नगर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद सुदीप्तो दे राणा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में राणा डे द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट करना निंदनीय है। वहीं बीच बचाव के दौरान उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। मानिक मलिक बृहस्पतिवार को अपने आवासीय कार्यालय में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन हुआ विवाद पूर्व प्रायोजित था। दुर्गा पूजा में प्रमथ नगर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से परसुडीह की रहने वाली निशा डे को पैसे लेकर स्टॉल आवंटित किया गया। जहां वह बेकरी तथा फास्ट फूड से जुड़ी खाद्य सामग्री बेचती थी। उसके स्टॉल पर पूजा कमेटी के लोग प्रतिदिन जाकर मुफ्त में खाते थे तथा पैसे मांगने पर धौंस जमाते तथा अशोभनीय कमेंट करते थे। इसी बात का विरोध स्टॉल संचालक निशा डे द्वारा किया गया। इसके विरोध में विसर्जन के दिन राणा डे एवं उसके समर्थकों ने शराब के नशे में गौरव नामक युवक के साथ मारपीट की। साथ ही बीच बचाव के दौरान उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। मानिक मल्लिक ने कहा कि किसी की मदद करना क्या अपराध है ? मारपीट में राणा डे के अलावा नोरेन नंदी, देबू आइच, बिशु, राकेश आदि शामिल थे। सभी के खिलाफ परसुडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर थाना का घेराव किया जाएगा।

प्रमथनगर पूजा कमेटी के पदाधिकारी रखते थे बुरी नजर : निशा डे

परसुडीह की रहने वाली महिला उद्यमी निशा डे ने प्रमथनगर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुदीप्तो डे राणा एवं अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाया। निशा डे ने बताया कि कमेटी की ओर से पैसे लेकर उन्हें स्टॉल दिया गया था। जहां वह अपने सहयोगियों के साथ बेकरी एवं फास्ट फूड से जुड़ी खाद्य सामग्री बेचती थी। उन्होंने बताया कि उसके स्टॉल पर प्रतिदिन पूजा कमेटी के सदस्य आते थे तथा मुफ्त में खाकर चले जाते थे। पैसे मांगने पर धमकाते थे तथा कहते थे, अगली बार से तुम्हें स्टॉल नहीं दिया जाएगा । निशा डे ने इसकी शिकायत पूजा कमेटी के पदाधिकारियो से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे कमेटी के सदस्यों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता गया। पूजा कमिटी के सदस्य निशा डे के स्टॉल के बगल में आकर शराब पीना, महिला स्टाफ पर गंदी नजर रखना इनकी आदत बन गई। इसकी शिकायत निशा डे ने मेले में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी से भी की। लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दिन जान बूझकर पूजा कमेटी के अध्यक्ष राणा डे एवं उसके समर्थको के द्वारा विवाद उत्पन्न किया गया तथा मारपीट की गई।  महिला उद्यमी ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे का रेल जन संवाद 22 अक्टूबर को, यात्रियों से ली जाएगी साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) की ओर से 22 अक्टूबर को ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रेलवे के सभी चार मंडलों के अंतर्गत आने वाले…

Spread the love

Jamshedpur : दुर्गा मैया समस्त विश्व का कल्याण करने वाली है : अमरप्रीत सिंह काले

कई दुर्गा पूजा पंडालों में काले हुए शामिल – माथा टेका व लिया आशीर्वाद जमशेदपुर : भाजपा नेता एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time