Adityapur : आदित्यपुर में फास्ट फूड खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस 

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियाडा सर्विस लेन में बुधवार की रात करीब 12:30 बजे फास्ट फूड ठेले पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, मृतक की पहचान शेखर के रूप में बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार, वह जमशेदपुर के मानगो का रहने वाला था.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फास्ट फूड ठेले पर किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई, घटना में कई युवकों के घायल होने की सूचना है, घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया, वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की। घायलों से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अस्पताल भी पहुंची.
एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी है, घायलों की कुल संख्या की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में बंद घर से लाखों की चोरी, दुर्गा पुजा घुमने गया था परिवार 

जमशेदपुर : मानगो के एम.जी.एम थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में रहने वाले अनुपम ओझा के घर चोरों ने बीती रात लगभग बारह लाख रुपए के गहने एवं डेढ़ लाख…

Spread the love

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time